GMCH STORIES

बाल लेखक रुद्रांश मोदी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित’

( Read 470 Times)

30 Mar 26
Share |
Print This Page
बाल लेखक रुद्रांश मोदी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित’


उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के उभरते बाल लेखक रुद्रांश मोदी को गुड़गांव में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि स्कूल के बाल लेखक रुद्रांश मोदी की कृति द विंटर ट्रीप राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सेलर के रूप में स्थापित हुई जिसके फलस्वरुप अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक संस्था ब्रीबुक्स तथा एशिया के विख्यात मैगजीन समूह एजुकेशन वर्ल्ड के संयुक्त तत्वाधान में गुड़गांव में आयोजित इंडिया यंग ऑथर्स फेयर के भव्य सम्मान समारोह में रुद्रांश मोदी को पूर्व मंत्री डॉ. मीनाक्षी लेखी, पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी डॉ. दीपा मलिक द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने विद्यालय के उभरते बाल लेखक को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष के यंग ऑथर्स फेयर में 32 से अधिक देशो के 42000 से अधिक बाल लेखको ने भाग लिया जिसमें नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर ने सबसे अधिक पुस्तक के प्रकाशित करते हुए सिटी लिटरेरी लीडर अवार्ड अपने नाम किया।
 विद्यालय में इस तरह की साहित्यिक गतिविधियों हेतु विद्यार्थियों को कई अवसर प्रदान किए जाते हैं जिससे सभी विद्यार्थी प्रेरित होकर सृजनशीलता के उत्कृष्ट कार्यो की ओर अग्रसर हो रहे है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like