GMCH STORIES

79.58 करोड़ रुपये की लागत से उदयपुर जिले में 151 सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

( Read 404 Times)

05 Aug 26
Share |
Print This Page
79.58 करोड़ रुपये की लागत से उदयपुर जिले में 151 सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सुशासन के संकल्प के तहत प्रदेश में सड़क संपर्क को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

इसी क्रम में वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के अंतर्गत मिसिंग लिंक एवं नॉन-पैचेबल सड़कों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क से जोड़ना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी कड़ी में उदयपुर जिले को 79.58 करोड़ रुपये की लागत से 151 सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की सौगात मिली है।

इन कार्यों के माध्यम से जिले में 247.94 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का निर्माण एवं उन्नयन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होगी।

उदयपुर जिले में स्वीकृत कार्यों में 68 मिसिंग लिंक तथा 83 नॉन-पैचेबल सड़क कार्य शामिल हैं। मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण से वर्षों से अधूरे सड़क संपर्क पूरे होंगे, वहीं जर्जर एवं नॉन-पैचेबल सड़कों के पुनर्निर्माण से आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनेगा। इन कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

विधानसभा वार जारी हुई स्वीकृतियां सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अभिनंदन कुमार जैन एवं अचल गुप्ता ने बताया कि उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

इनमें 28 मिसिंग लिंक एवं 14 नॉन-पैचेबल सड़क कार्य शामिल हैं। इन पर 11.49 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा 17.66 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

इसी प्रकार उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 16 कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनमें 3 मिसिंग लिंक एवं 13 नॉन-पैचेबल सड़क कार्य शामिल हैं।

इन कार्यों पर 12.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे तथा 35.50 किलोमीटर सड़क नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में 21 सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

इनमें 4 मिसिंग लिंक तथा 17 नॉन-पैचेबल सड़क कार्य शामिल हैं। कुल 47.63 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं उन्नयन 11.96 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

इसी प्रकार खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 14 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 5 मिसिंग लिंक एवं 9 नॉन-पैचेबल सड़क कार्य शामिल हैं।

कुल 38.25 किलोमीटर सड़क नेटवर्क के विकास पर 10.08 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में 23 सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

इनमें 8 मिसिंग लिंक तथा 15 नॉन-पैचेबल सड़क कार्य शामिल हैं। इन कार्यों पर 11.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा 40.70 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का विकास होगा।

मावली विधानसभा क्षेत्र में 17 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 8 मिसिंग लिंक एवं 9 नॉन-पैचेबल सड़क कार्य शामिल हैं।

कुल 27.75 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर 10.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में 18 सड़क कार्य स्वीकृत हुए हैं।

इनमें 4 मिसिंग लिंक तथा 14 नॉन-पैचेबल सड़क कार्य शामिल हैं। कुल 40.45 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को 11.97 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like