बांसवाड़ा, गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में रविवार को सूर्य सप्तमी यज्ञ एवं अनुष्ठानों के साथ मनायी गई।
इस अवसर पर पं. आशीष पण्ड्या (पिण्डारमा) के आचार्यत्व में सूर्य सहस्रनामावली से सूर्य यज्ञ, पंचदेव यज्ञ, सूर्य सूक्त, सूर्य अथर्वशीर्ष, चाक्षुषोपनिषद, आदित्य हृदयम् आदि के सामूहिक पाठ के अनुष्ठान आदि हुए। इनमें पं. ललित कुमार आचार्य ने सपत्नीक हिस्सा लेते हुए यज्ञ विधान किया और पूर्णाहुति दी।
यज्ञार्चन एवं विभिन्न अनुष्ठानों में पं. चन्द्रेश व्यास, साबर मंत्र विशारद पं. मनोज भट्ट शास्त्री, पं. रमेश रेवाशंकर भट्ट, पं. अनिल नरहरि भट्ट, चेतना आचार्य, पं. विभूति पाठक आदि ने वैदिक स्वस्तिवाचन ऋचाओं के साथ सूर्य पूजा-अर्चना की, सूर्य मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां दीं और विभिन्न सूर्य स्तोत्रों आदि के सामूहिक पाठ किए।
रविवार शाम हुई महाआरती में रीतेश सोमानी, जयेश भावसार, रचिका भावसार, राजकुमार जोशी, चेतना आचार्य, पूजा जोशी, शारदा मईड़ा, नेहा मईड़ा आदि साधकों एवं साधिकाओं ने हिस्सा लिया। पुष्पान्जलि विधान पं. ललित कुमार आचार्य एवं श्रीमती चेतना आचार्य ने पूर्ण किया।रविवार को आश्रम में हनुमान महापूजा, हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं आरती विधान भी हुआ।