GMCH STORIES

श्री पीताम्बरा आश्रम में फाग राग रस-रंग महोत्सव रविवार को

( Read 2070 Times)

14 Mar 26
Share |
Print This Page

बाँसवाड़ा / गायत्री मण्डल की ओर से यहां वनेश्वर महादेव मन्दिर के पास संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में 15 मार्च, रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक फागोत्सव मण्डल के तत्वावधान में फाग-राग रस रंग महोत्सव आयोजित होगा।

इसमें मशहूर भजन गायकों एवं भजनानन्दियों की टीम विभिन्न लोक वाद्यों की संगत पर होली-फागुनी भजन प्रस्तुत करेगी। इस दौरान् फागोत्सव मण्डल के अध्यक्ष विनोद जोशी एवं सचिव ‘किंकर’ कपिल जोशी के निर्देशन में प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियों से रसिक श्रोता एवं भक्तगण लाभान्वित होंगे।

तैयारी बैठक हुई

रविवार को होने वाले फाग महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें उपाध्यक्ष अनिमेष पुरोहित, कोषाध्यक्ष अनन्त जोशी, आजीवन सदस्य चन्द्रेश व्यास, पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक मधुसूदन व्यास, पं. मनोज भट्ट ‘शास्त्री’ आदि ने हिस्सा लिया।

अवगत कराया गया कि महोत्सव के दौरान् गायत्री मण्डल की ओर से वागड़ की प्राचीन भजन-कीर्तन व फागोत्सव परम्परा की दशकों से सेवाएं करने वाले वयोवृद्ध सत्संगी भजन गायकों को ‘भजन शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार भजन गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सहभागिता के लिए भजन गायकों को ‘भजन गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like