GMCH STORIES

बाहुबली कॉलोनी में पाप विमोचनी एकादशी पर सत्संग संकीर्तन समागम सम्पन्न

( Read 2036 Times)

15 Mar 26
Share |
Print This Page

बाहुबली कॉलोनी में पाप विमोचनी एकादशी पर सत्संग संकीर्तन समागम सम्पन्न

बांसवाड़ा। सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा द्वारा संकीर्तन भजन ओर विशेष मंत्र जप अनुष्ठान आचार्य विश्व आत्मा दास प्रभु और चरण वंदना माताजी की अगुवाई में
अरुण व्यास के निवास स्थान पर सम्पन्न हुआ।

प्रारम्भ में साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र का जाप कर सत्संग संकीर्तन ओर भजन कर पुण्य लाभ लिया।

इस अवसर पर आचार्य विश्व आत्मा दास प्रभु ने एकादशी पुण्य पर्व का महत्व प्रतिपादित किया।

पापमोचनी एकादशी चैत्र मास के कृ्ष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है।  

पाप का अर्थ है अधर्म या बुरे कार्य और मोचनी का अर्थ है मुक्ति पाना। 

तो पापमोचनी एकादशी पापों को नष्ट करने वाली एकादशी है। यह व्रत व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्त कर उसके लिये मोक्ष के मार्ग दिखता है। 

इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी का पूजन करने से अतिशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

साधिका श्रीमति रचना अरुण व्यास एवम् राधिका व्यास ने परिवार सहित आरती विधान अभिषेक पूजा विधान माल्यार्पण कर लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में कृपाली भट्ट,कुशल, डिम्पल, सुनील, सुरेश,नैमिष,अक्षी, अरूण व्यास,अजय सिंह,रौनक भावसार,शशांक कंसारा,कुशाग्र निमाई दास,मानस पंड्या,
विश्व आत्मा दास,हेमेंद्र सिंह,खुशी त्रिवेदी,चरण वंदना दासी , श्रीमति शाबुनी मंडल, अर्चना  वासिटा, दक्षा भावसार, सुश्री श्रीजा, वंशी , दीपिका पंड्या, ओड्रिला शिल्पा अक्षी , रचना , राधिका व्यास ने संकीर्तन भजन में भाग लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like