GMCH STORIES

श्री पीताम्बरा आश्रम में चैत्र नवरात्रि महोत्सव गुरुवार से

( Read 1536 Times)

18 Mar 26
Share |
Print This Page

बाँसवाड़ा / गायत्री मण्डल द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में 19 मार्च, गुरुवार से 10 दिवसीय दैवीय अनुष्ठान महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके अन्तर्गत रोजाना प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक दुर्गा सप्तशती पाठ सहित विभिन्न दैवीय अनुष्ठान पं. मनोज जोशी के आचार्यत्व में होंगे। इनमें सनातन परम्परा के सभी भक्तों के लिए आवश्यक व्यवस्था आश्रम प्रबंधन की ओर से निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी ।

यह जानकारी बुधवार को गायत्री मण्डल की आयोजन प्रबन्धन समिति की बैठक में दी गई। इसकी अध्यक्षता गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता ने की। इसमें नवरात्रि में आयोजित विभिन्न अनुष्ठानों व अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मण्डल के सचिव विनोद शुक्ल, उपाध्यक्ष अनिमेष पुरोहित, कोषाध्यक्ष अनन्त जोशी, पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक मधुसूदन व्यास आदि ने हिस्सा लिया।

इस दौरान् निर्णय किया गया कि नवरात्र के अन्तर्गत साधन, भजन एवं विभिन्न अनुष्ठानों मेंं रुचि रखने वाले साधक एवं साधिकाओं के लिए आश्रम में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा रोजाना नियमित रूप से संचालित अनुष्ठान, आयोजन एवं प्रशिक्षण का क्रम पूर्ववत जारी रहेगा।

रात्रिकालीन साधना एवं प्रशिक्षण सत्र में रोजाना रात्रि 7 से 9.30 तक विभिन्न स्तोत्रों व पाठों के सामूहिक अभ्यास एवं प्रयोग के साथ ही हनुमान चालीसा, कुन्जिका स्तोत्र, देवी कवच एवं रामरक्षा स्तोत्र आदि के सामूहिक अनुष्ठान भी शामिल किए गए हैं।

इन सभी प्रकार के अनुष्ठानों, प्रयोगों और प्रशिक्षणों का पूरा-पूरा लाभ पाने के लिए जिज्ञासुओं एवं साधकों से अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like