बांसवाड़ा। पालनहार योजना ओर आपकी बेटी योजना सहित छात्र कल्याणकारी योजनाओं में पात्र विद्यार्थियों को अधिकाधिक लाभान्वित करने हेतु आवश्यक शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाईन प्रविष्टियां तत्काल पूर्ण करने के निर्देश देते हुए लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध अन्तिम चेतावनी देते हुए बकाया कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश राज्य शिक्षा सेवा के अधिकारी एवम् एसीबीईओ विक्रम सिंह चंद्रावत ने ग्राम पंचायत अमरथून में रैली के बाद नोडल अधिकारीयो की प्रशासनिक बैठक में कहे।
*भौम पाड़ा से बांसिया राजा चौराहे तक दो किमी विशाल रैली*
राउमावि अमरथून नोडल में द्वितीय चरण प्रवेशोत्सव ओर शाला संबलन में भौम पाड़ा से बांसिया राजा चौराहे तक विशाल रैली में आम ग्रामीण जन, जन प्रतिनिधि,ओर अभिभावकों को संबोधित करते हुए चन्द्रावत ने कहा कि निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें,गणवेश, निःशुल्क साईकिल,ट्रान्सफर बाउचर,छात्रवृत्तियां, प्रोत्साहन राशियो सहित विभिन्न छात्रवृत्तियां,छात्र कल्याणकारी योजनाओं में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकल्प संचालित है जिसका अधिकाधिक विद्यार्थियों को लाभ उठाना चाहिए।
*गुणवत्ता युक्त शत प्रतिशत विद्यार्थियो के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर ग्रामीणों ने स्टॉफ की भुरी भूरी प्रशंसा की*
इस अवसर पर प्रवेशोत्सव द्वितीय चरण की 15 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास ने रैली के बाद सभा में दसवीं ओर बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय, कृषि विज्ञान संकाय दोनों संकाय में गुणवत्ता युक्त शत प्रतिशत विद्यार्थियो के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने को उपलब्धि कारक बताते हुए 20% नामांकन वृद्धि लक्ष्य प्राप्ति हेतु नोडल स्कूलों को पाबंद किया।
*स्कूलों में जर्जर भवन मरम्मत करने ,बालिकाओं के लिए मूत्रालय शौचालय निर्माण करने की मांग*
इस अवसर पर नोडल सचिव चुन्नीलाल दायमा प्रधानाध्यापक राप्रावि हंडिया पाड़ा ने विभिन्न नोडल स्कूलों में जर्जर भवन मरम्मत करने की मांग,बालिकाओं के लिए मूत्रालय शौचालय निर्माण करने, सभी राजकीय विद्यालय में दो- दो कक्षा कक्ष निर्माण करने, भंवर वोड में कला संकाय व्याख्याताओं के पद सृजित करने,10 कक्षा कक्ष निर्माण करने ओर अमरथून स्कूल में 10 कक्षा कक्ष, 05 प्रयोगशालाएं बालिका छात्रावास स्टेडियम सहित विज्ञान संकाय कृषि विज्ञान संकाय सहित रिक्त 09 पद भरने की मांग की गई।
*अमरथुन स्कूल को राजा बांसिया चरपोटा के नाम पर रखने*
इस अवसर पर रैली में राजा बांसिया चरपोटा के अध्यक्ष रकम चंद्र चरपोटा ने राउमावि अमरथुन स्कूल को राजा बांसिया चरपोटा के नाम पर रखने, राजा बांसिया चरपोटा के नाम पर अमरथून में बज़ट घोषणा अनुरूप पैनोरमा निर्मित कर जनजाति संस्कृति को संरक्षित करने की मांग की गई।
*बजट घोषणा अनुरूप पैनोरमा निर्मित करने की मांग*
उन्होंने बजट घोषणा अनुरूप पैनोरमा निर्मित कर जनजाति परिक्षेत्र टी एस पी परिक्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा कर बेरोजगारों को भर्ती करने की मांग की।
इस अवसर पर समारोह को भेरूलाल डोडियार, मयूर पड़ियार, मुकेश पटेल,जीवन लाल निनामा, बदन लाल डामोर, अनूप मेहता,कपिल वर्मा,पर्वत सिंह,हरिशंकर, मानसिंह, श्रीमति रैना निनामा, श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी, कचरू लाल चरपोटा,प्रभुलाल खराड़ी, दयाशंकर चरपोटा, दिव्य प्रसाद शर्मा, गोविन्द डामोर, नारायण लाल, पंकज पाटीदार, राकेश रेबारी श्रीमति किरपा कुमारी, शंकर लाल , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित कई अभिभावकों ने सम्बोधित किया ।संचालन खुश पाल कटारा ने ओर आभार प्रदर्शन नारायण लाल ने किया