GMCH STORIES

कारगिल विजय दिवस पर अमरथून में रैली ओर विचार गोष्ठी सम्पन्न

( Read 1477 Times)

25 Jul 26
Share |
Print This Page
कारगिल विजय दिवस पर अमरथून में रैली ओर विचार गोष्ठी सम्पन्न

बांसवाड़ा। राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बलिदानी सैनिकों का बलिदान सदैव यादगार रहेगा क्योंकि इन्हीं वीर योद्धा ओ के बलबूते राष्ट्र आजाद है जबकि देश विरोधी ताकतों, गतिविधियों ओर तत्वों को पुनः नेस्तनाबूद करने की आवश्यकता हैं।

 राष्ट्र ओर राज्य आज सुरक्षित हाथों में है और केंद्र ओर राजस्थान सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बिना भेदभाव के हर वर्ग के गरीब को गणेश मान कर अन्तिम पंक्तियों में खड़े बीपीएल किसान, जनजाति वर्ग को हर संभव सहायता कर रही हैं।

यह कहना है पीओ प्रधानाचार्य अमरथून अरुण व्यास का ।

वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में कारगिल विजय दिवस पर विद्यार्थियो की सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने प्रार्थना सभा के पश्चात् देश भक्ति गीतों पर कारगिल विजय दिवस की रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले वीर गाथा का बखान करते हुए कहा कि देश की आजादी अक्षुण्ण रखने में सभी का योगदान अहम होता हैं।

*राष्ट्र सुरक्षित तो - हम सुरक्षित*

श्री व्यास ने बताया कि आम आदमी से लेकर शिक्षक कर्मचारी ओर विद्यार्थियो को इस आजादी को सुरक्षित कैसे रखना है इस पर मंथन करना चाहिए ।

ताकि देश की एकता और अखंडता,आजादी को नुकसान पहुंचाने वाली ताकते पुनः किसी न किसी बहाने अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है जिसे कड़ाई से कुचलने की जरूरत हैं।

*राष्ट्र सुरक्षित तो - हम सुरक्षित*

राष्ट्र सुरक्षित तो - हम सुरक्षित रहेंगे के मूल मंत्र का नारा देते हुए राष्ट्र प्रथम - फिर हम की भावना विकसित करने की महत्ती आवश्यकता हैं।

 इस अवसर पर समारोह को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सुरेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश लबाना, मंगल चंद मीणा,भेरूलाल डोडियार, खुश पाल कटारा, श्रीमति रैना निनामा, प्रज्ञा अधिकारी, मुकेश पटेल,अनुप कुमार मेहता,मयूर पड़ियार, हितेष कुमार निनामा, प्रभुलाल खराड़ी ने सम्बोधित किया।

*रोचक प्रार्थना सभा एवम् रीडिंग कैंपेन कार्यशाला की शुरुआत अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित*

अन्त में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सुरेन्द्र कुमार ओर अनुराग जी  ने दिलाई ओर रोचक प्रार्थना सभा एवम् रीडिंग कैंपेन की 6 माह तक प्रतिदिन वाचन, काठिल्य निवारण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी सचिव चुन्नीलाल दायमा ने वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम पेड़ लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियो से अधिकाधिक वृक्ष लगाने , जिओ टैग की अपील की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like