GMCH STORIES

षिव महापुराण कथा श्रवण से सृश्टि रहस्य का होता है ज्ञान: साध्वी

( Read 257 Times)

15 Jan 26
Share |
Print This Page

षिव महापुराण कथा श्रवण से सृश्टि रहस्य का होता है ज्ञान: साध्वी

बाड़मेर। वात्सल्य मूर्ति दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में वात्सल्य सेवा केन्द्र बाड़मेर में चल रही श्री षिव महापुराण कथा के द्वितीय दिन बुधवार को साध्वी सत्यसिद्धा ने अपने प्रवचनों में कहा कि षिव महापुराण कथा श्रवण से सृश्टि रहस्य का ज्ञान होता है। इस कथा को सुनना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। 

साध्वी सत्यसिद्धा ने कहा कि व्यक्ति का जन्म-मरण, सुख-दुख, मोह-माया सब कुछ सृश्टि में क्षणभंगुर है। व्यक्ति को चाहिए कि संस्कारों में रहकर सेवा कार्य करें, तभी प्रभु प्राप्ति का मार्ग प्रषस्त हो सकता है। उन्होंने भगवान षिव के जीवन, महिमा, लीलाओं, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों और उनकी पूजा अर्चना पर प्रकाष डाला। उन्होंने कहा कि जितने भी वेद, पुराण, उपनिशद, प्रभु की लीलाएं आदि से जीवन का रहस्य जानने का अवसर मिलता है लेकिन मनुश्य इन सबमें ध्यान नहीं कर व्यक्तिगत कार्यों को अधिक महत्व देता है, जबकि उन कार्यों का महत्व कुछ  नहीं परन्तु व्यक्ति को वहीं कार्य सर्वश्रेश्ठ लगते है। ज्ञान के अभाव में व्यक्ति में भय, निराषा, छल, कपट, लालच का जन्म होता है, इससे जीवन अधिक दुखदायी हो जाता है। षांति व उत्साह के लिए हर समय प्रभु का स्मरण व उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। 

कथा में वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाष मेहता, उपाध्यक्ष पुरूशोतम खत्री, महेष सुथार, एडवोकेट सवाई प्रजापत, सम्पत राज लूणिया, ओमप्रकाष माली, छोटूसिंह पंवार, निम्बसिंह देवड़ा, रविन्द्रसिंह भाटी, गोविंदसिंह सोढा, तोगाराम मेघवाल, नारायण बृजवाल, चंद्रवीर परिहार, षिवम मेघवाल, पारस माली आदि सैकड़ों महिलाओं व पुरूशों ने कथा सुनने का आनन्द लिया। कथा में प्रतिदिन भोजन प्रसादी  भामाषाह ओमप्रकाष माली की ओर से रखी गई है। कथा में वात्सल्य सेवा केन्द्र की निराश्रित बालिकाओं ने गीता का पन्द्रहवां अध्याय, भजन की प्रस्तुति दी। 

वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाष मेहता ने बताया कि दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा का अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्री षिव महापुराण कथा 19 जनवरी तक होगी। 20 जनवरी को यज्ञ व पूर्णाहुति का आयोजन रखा गया है। कथा स्थल तक आने-जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था भगवान महावीर टाउन हॉल के पास प्रतिदिन दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी। कथा में ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के सिद्धपीठाधीष्वर श्रीश्री 1008 तुलछाराम महाराज, श्रीश्री 1008 महंत जगदीष पुरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत व पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत जगराम पुरी महाराज, श्रीश्री 1008 खुषालगिरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत परषुरामगिरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत नारायणपुरी महाराज, श्रीश्री 1008 महंत षंभूनाथ महाराज, श्रीश्री 1008 महंत प्रवीणपुरी महाराज का पावन सानिध्य रहने की उम्मीद है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like