GMCH STORIES

बी एन विश्वविद्यालय फार्मेसी डिपार्टमेंट में प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न

( Read 588 Times)

12 May 26
Share |
Print This Page

बी एन विश्वविद्यालय फार्मेसी डिपार्टमेंट में प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न

उदयपुर : बी एन विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में यूटिका फार्मास्यूटिकल और हर्बल कॉस्मेटिक्स, सोजत, पाली ने 11 छात्रों का चयन किया। चयन के लिए कंपनी के जनरल मैनेजर ललित त्यागी  और मानव संसाधन के इनचार्ज प्रीतम टैलर उपलब्ध थे। 

साइंस और फार्मेसी के छात्रों के लिए आयोजित इस ड्राइव में 10 छात्रों को क्यूए, मैन्युफैक्चरिंग, क्यूसी डिपार्टमेंट में चुना गया।

प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ कमल सिंह राठौड़ ने बताया कि यह एक सफल आयोजन रहा। प्रिंसिपल डॉ पुष्पेंद्र सिंह नरूका ने मेहमानों का स्वागत किया।

बीएनयू विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार डॉ एनएन सिंह राठौड़, बीएनयू प्रेसिडेंट डॉ सीएस चौहान, फार्मेसी डीन डॉ युवराज सिंह ने जॉब हासिल करने वालों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like