GMCH STORIES

रिलायंस ज्वेल्स ने 'विवाहम' कलेक्शन के साथ वेडिंग सीज़न का किया आगाज़

( Read 1695 Times)

20 Nov 25
Share |
Print This Page
रिलायंस ज्वेल्स ने 'विवाहम' कलेक्शन के साथ वेडिंग सीज़न का किया आगाज़

मुंबई, भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांडों में से एक, रिलायंस ज्वेल्स, ने अपने बहुप्रतीक्षित 'विवाहम' कलेक्शन की वापसी के साथ वेडिंग सीज़न की शुरुआत की है। यह कलेक्शन भारत की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक आकर्षण के साथ जोड़ते हुए हर दुल्हन की शैली को निखारता है।





इस कलेक्शन में दिल्ली, पंजाब की भव्यता, महाराष्ट्र और गुजरात के आकर्षण, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, बंगाल और असम की कलाकृतियों से प्रेरित सोने और हीरे के डिज़ाइन शामिल हैं। कलेक्शन में चोकर, लंबे हार, कमरबंद, मांग टीका और चूड़ियाँ जैसे आभूषण शामिल है।

रिलायंस ज्वेल्स सोने के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट और हीरे के मूल्य और मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट दे रहा है। साथ ही, ग्राहक अपने पुराने गहनों को 100% मूल्य आश्वासन के साथ नए 'विवाहम' कलेक्शन से बदल सकते हैं।

रिलायंस ज्वेल्स के प्रवक्ता ने कहा, "शादियाँ भावना, संस्कृति और व्यक्तिगत शैली को दर्शाती हैं। 'विवाहम' के साथ, हम हर भारतीय दुल्हन की विशिष्टता का जश्न मनाते हैं।" ग्राहक इस कलेक्शन को देश भर में 145 से अधिक रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में देख सकते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like