GMCH STORIES

पेप्सिको का लेज़ मिनी स्टिक्स अब उत्तर और पश्चिम भारत में लॉन्च

( Read 520 Times)

25 May 26
Share |
Print This Page

पेप्सिको का लेज़ मिनी स्टिक्स अब उत्तर और पश्चिम भारत में लॉन्च

नई दिल्ली: पेप्सिको इंडिया ने अपने स्नैक ब्रांड लेज़® के नए प्रोडक्ट ‘लेज़ मिनी स्टिक्स’ को अब उत्तर और पश्चिम भारत के बाजारों में उतार दिया है। कंपनी इससे पहले इस फॉर्मेट को पूर्वी भारत में पेश कर चुकी है। लेज़ मिनी स्टिक्स के जरिए ब्रांड ने पारंपरिक आलू चिप्स से अलग स्टिक-फॉर्मेट कैटेगरी में कदम रखा है। इसमें आलू बेस्ड स्नैक को नए टेक्सचर और मसाला-आधारित फ्यूज़न फ्लेवर के साथ पेश किया गया है।

कंपनी का कहना है कि उत्पाद को बदलती स्नैकिंग आदतों और ऑन-द-गो कंजम्प्शन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही लेज़ ने भारत में पहली बार हॉरिजॉन्टल पैक फॉर्मेट भी पेश किया है, जिसे आसानी से कैरी और शेयर किया जा सकता है।

पेप्सिको इंडिया की मुख्य विपणन अधिकारी साक्षी वर्मा मेनन ने कहा, “भारत में स्नैकिंग की पसंद और तरीके तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिन्हें कहीं भी आसानी से खाया जा सके और जिनमें नया अनुभव भी मिले। लेज़ मिनी स्टिक्स के जरिए हमने अपने लोकप्रिय आलू स्नैक पोर्टफोलियो को नए फॉर्मेट में पेश करने की कोशिश की है।”

वहीं, पेप्सिको इंडिया में मार्केटिंग डायरेक्टर – आलू चिप्स श्रेणी, आस्था भसीन ने कहा, “इस नए स्टिक फॉर्मेट में हमने लेज़ के परिचित स्वाद को बनाए रखते हुए टेक्सचर और क्रंच पर खास काम किया है। इसे ऐसे स्नैक विकल्प के तौर पर तैयार किया गया है, जिसे आसानी से शेयर किया जा सके और जो रोजमर्रा की स्नैकिंग में थोड़ा नया अनुभव जोड़ सके।”

लेज़ मिनी स्टिक्स अब उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत के जनरल ट्रेड स्टोर्स पर 5 रुपये और 10 रुपये के पैक में उपलब्ध है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like