GMCH STORIES

रिलायंस रिटेल, भारत में ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ की लिस्ट में 13वें स्थान पर

( Read 148 Times)

29 Jun 26
Share |
Print This Page

मुंबई : रिलायंस रिटेल को काम करने के लिए भारत की सबसे अच्छी कंपनियों में 13वां स्थान मिला है। ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट’ की “इंडियाज बेस्ट कंपनी टू वर्क फॉर 2026” सूची में कंपनी को टॉप-100 कंपनियों में यह रैंकिंग दी गई है। इस सूची में पहले तीन स्थानों पर हिल्टन, सिस्को सिस्टम्स इंडिया और सिंक्रोनी इंटरनेशनल सर्विसेज हैं।

रैंकिंग की घोषणा ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में की गई। रिलायंस रिटेल देश के सबसे बड़े रिटेल नेटवर्क को चलाता है और सूची के अनुसार कंपनी के भारत में स्थित कर्मचारियों की संख्या 1,30,457 है। इतने बड़े कर्मचारी आधार के साथ टॉप-100 कंपनियों में 13वां स्थान हासिल करना कंपनी की कार्य-संस्कृति के लिए अहम माना जा रहा है।

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड और रिलायंस रिटेल  को संयुक्त रूप से “India’s Best Employers Among Nation-Builders” में भी मान्यता मिली है। यह मान्यता उन कंपनियों को दी जाती है, जिनका असर केवल कारोबार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि रोजगार, जरूरी सेवाओं और राष्ट्रीय विकास से भी जुड़ता है।

 

ग्रेट प्लेस टू वर्क की रैंकिंग कर्मचारी अनुभव और कंपनी की कार्य-संस्कृति के आकलन पर आधारित होती है। इसमें ट्रस्ट इंडेक्स सर्वे को 75 प्रतिशत और कल्चरल ऑडिट को 25 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है। रैकिंग संस्था के अनुसार टॉप-100 सूची में जगह बनाने में किसी जूरी या व्यक्ति की राय नहीं, बल्कि कर्मचारी फीडबैक और वर्किंग कल्चर की अहम भूमिका होती है। 

 

रिलायंस रिटेल  की यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब रिटेल सेक्टर तेजी से बदल रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबार, तकनीक, सप्लाई चेन और स्टोर ऑपरेशन के बढ़ते दायरे के बीच यह रैंकिंग कंपनी की कर्मचारी-केंद्रित संस्कृति को रेखांकित करती है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like