GMCH STORIES

इंडियनऑयल ने 10 किग्रा और 5 किग्रा एलपीजी सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

( Read 2532 Times)

25 Jul 26
Share |
Print This Page

इंडियनऑयल ने 10 किग्रा और 5 किग्रा एलपीजी सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

नई दिल्ली: इंडियनऑयल के अध्यक्ष श्री ए. एस. साहनी ने आज कार्पोरेशन  के निदेशक (विपणन) श्री सौमित्र पी. श्रीवास्तव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ (Indane XTRALITE NOW) का शुभारंभ किया। यह एक अभिनव 10 किलोग्राम कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर है, जिसे एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा के साथ पेश किया गया है।
आधुनिक परिवारों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ में हल्के वजन, जंग-रोधी कम्पोजिट सिलेंडर तकनीक को डिजिटल रूप से सक्षम सेवा तंत्र के साथ जोड़ा गया है, ताकि ग्राहकों को अधिक सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता मिल सके। इस सिलेंडर की पारदर्शी (ट्रांसलूसेंट) बॉडी उपभोक्ताओं को एलपीजी के स्तर की आसानी से निगरानी करने की सुविधा देती है। इसके साथ बुकिंग के चार घंटे के भीतर एक्सप्रेस डिलीवरी, पसंदीदा समय पर डिलीवरी तथा न्यूनतम दस्तावेजी प्रक्रिया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर इंडियनऑयल के अध्यक्ष ने लोकप्रिय 5 किलोग्राम ‘छोटू’ सिलेंडर के लिए भी एक्सप्रेस होम डिलीवरी सेवा का शुभारंभ किया। अब यह सिलेंडर भी बुकिंग के चार घंटे के भीतर घर तक पहुंचाया जाएगा। यह पहल शहरी परिवारों, पेशेवरों और छोटे परिवारों की जरूरतों के अनुरूप लचीले और सुविधाजनक एलपीजी समाधान उपलब्ध कराने की इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।
इस अवसर पर बोलते हुए इंडियनऑयल के अध्यक्ष श्री ए. एस. साहनी ने कहा:
"नवाचार तभी सार्थक होता है जब वह हमारे ग्राहकों के जीवन को बेहतर बनाता है। इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ उन्नत कम्पोजिट सिलेंडर तकनीक को सहज एवं बेहतर सेवा मॉडल के साथ जोड़कर एक अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक एलपीजी अनुभव प्रदान करता है। यह लॉन्च भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा समाधानों की आपूर्ति करने और ग्राहक सेवा में नए मानक स्थापित करने की इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करता है।"
इंडियनऑयल के निदेशक (विपणन) श्री सौमित्र पी. श्रीवास्तव ने कहा:
"आज के उपभोक्ता तेज, सुविधाजनक और निर्बाध सेवाओं की अपेक्षा रखते हैं। इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ, अभिनव तकनीक को त्वरित और विश्वसनीय डिलीवरी के साथ जोड़कर इंडियनऑयल के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह घरेलू एलपीजी अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
यह सेवा प्रारंभिक चरण में पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयंबटूर में उपलब्ध होगी। इसके बाद अगस्त 2026 के मध्य तक 25 अतिरिक्त शहरों और अक्टूबर 2026 के अंत तक देश के प्रमुख शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा।
ग्राहक IndianOil ONE ऐप और इंडियनऑयल ग्राहक पोर्टल (https://cx.indianoil.in) के माध्यम से नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण तथा रिफिल बुकिंग कर सकते हैं। शीघ्र ही व्हाट्सएप (7588888824) के माध्यम से बुकिंग सुविधा भी शुरू की जाएगी। यह नई सेवा इंडियनऑयल के व्यापक इंडेन वितरक नेटवर्क और चयनित इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहकों को व्यापक पहुंच और बेहतर सुविधा सुनिश्चित होगी।
इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ और छोटू सिलेंडर की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा के माध्यम से इंडियनऑयल का उद्देश्य शहरी परिवारों, पेशेवरों, आवासीय समुदायों तथा बेहतर सुविधा और उच्च गुणवत्ता वाली सेवा चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक विशिष्ट समाधान प्रदान करते हुए एलपीजी बाजार में अपने नेतृत्व को और मजबूत करना है।
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी के रूप में, इंडियनऑयल नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकियों और ग्राहक-केंद्रित पहलों का उपयोग करते हुए विश्वस्तरीय ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराती रही है। इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ का शुभारंभ कार्पोरेशन  की उस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसका उद्देश्य अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक ऊर्जा समाधान विकसित करना है, साथ ही लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और राष्ट्र की प्रगति को ऊर्जा प्रदान करना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like