जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर द्वारा पूर्वी कोठारी को प्रबंधन संकाय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसोफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई।
पूर्वी कोठारी ने “A Study on Stress Factors and Suggesting Remedial Measures for Female Employees in Star Hotels of Udaipur” (उदयपुर के स्टार होटलों में महिला कर्मचारियों के तनाव कारकों का अध्ययन एवं निवारणात्मक उपाय) विषय पर अपना शोध कार्य प्रबंधन संकाय की डॉ मधु मुर्डिया के निर्देशन में पूर्ण किया।