GMCH STORIES

राष्ट्रीय स्तर पर सेंट एंथनीज़ स्कूल का ऐतिहासिक गौरव 

( Read 891 Times)

09 Feb 26
Share |
Print This Page
राष्ट्रीय स्तर पर सेंट एंथनीज़ स्कूल का ऐतिहासिक गौरव 

 यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व, हर्ष एवं सम्मान का विषय है कि ईश्वर की असीम कृपा एवं आप सभी की प्रार्थनाओं व शुभकामनाओं से सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार विद्यार्थियों पार्थ नंदवाना (कक्षा 9) एवं लाव्या गुप्ता (कक्षा 9) ने INDIAN ARMY QUIZ 2026 के नेशनल फाइनल में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, उदयपुर एवं राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।  मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के ज़ोनल राउंड में विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट ज्ञान और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए 80 अंकों के भारी अंतर से विजय प्राप्त की तथा पूरे देश की टॉप 6 टीमों में स्थान बनाकर नेशनल फाइनल के लिए चयनित हुए। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि हमारे विद्यार्थियों ने राजस्थान, उदयपुर एवं सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रतिनिधित्व किया और देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ टीम बनने का गौरव हासिल किया। इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विलियम डी’सूज़ा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास की सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले मेंटर्स श्री जगदीश पालीवाल एवं श्री जयदेव का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा, जिनके सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय की ओर से इस उपलब्धि की जानकारी विद्यालय के प्रवक्ता श्री विकास साहू द्वारा साझा की गई। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस असाधारण एवं प्रेरणादायक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है तथा सभी अभिभावकों से अपील करता है कि वे अपने बच्चों को शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like