GMCH STORIES

AGP वर्ल्ड का नाटक ‘मैरी गो राउंड- लेट्स ब्लेम इट ऑन बॉलीवुड’ आज के भारतीय शादियों के ड्रामा, ग्लैमर और दिखावे को करता है उजागर

( Read 771 Times)

07 Apr 26
Share |
Print This Page

AGP वर्ल्ड का नाटक ‘मैरी गो राउंड- लेट्स ब्लेम इट ऑन बॉलीवुड’ आज के भारतीय शादियों के ड्रामा, ग्लैमर और दिखावे को करता है उजागर

सिंगापुर में भव्य और सफल उद्घाटन के बाद, AGP वर्ल्ड अपना नया लाइव म्यूज़िकल 'मैरी गो राउंड- लेट्स ब्लेम इट ऑन बॉलीवुड’ भारत लेकर आ रहा है। अपने मनोरंजक थिएटर के खास अंदाज़ के लिए मशहूर यह प्रस्तुति 11 अप्रैल 2026 को मुंबई के टाटा थिएटर, NCPA में और 18 अप्रैल 2026 को नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में प्रीमियर के लिए तैयार है।

भारतीय शादियों के बढ़ते हुए भव्य और कोरियोग्राफ़ किए गए तमाशे पर आधारित यह रंगीन और हास्य से भरपूर प्रस्तुति 'मैरी गो राउंड' आधुनिक शादियों की अव्यवस्था, रंगीनता और विरोधाभासों को दर्शाती है-जहां परंपरा सोशल मीडिया से टकराती है, भावनाएं दिखावे से प्रतिस्पर्धा करती हैं और हकीकत कई बार कल्पना से भी ज्यादा अजीब लगती है। एक सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन के रूप में तैयार यह नाटक 6 से 60 वर्ष तक के दर्शकों को आकर्षित करता है और भारतीय तथा वैश्विक दर्शकों-दोनों के साथ जुड़ता है, जो ‘बिग फैट वेडिंग’ के पीछे छिपे सार्वभौमिक ड्रामे को समझते हैं।

कहानी किसी बॉलीवुड ब्लूपर रील की तरह खुलती है, जो मज़ेदार तरीके से गलतियों से भरी हुई है। एक सपनों की शादी अचानक अनेक मोड़ों के भंवर में फंस जाती है- जिसमें एक स्वतंत्र सोच वाली दुल्हन, एक ऐसा एक्स जो पीछे हटने को तैयार नहीं, एक बड़े बिज़नेस का वारिस, परेशान इवेंट प्लानर्स और एक नशे में धुत कर्नल शामिल हैं, जो ऑर्डर देना बंद ही नहीं करता। सरप्राइज़ मेहमानों, इमोशनल ड्रामे, बिगड़ते डांस रूटीन और हैशटैग्स के बीच जंग के साथ यह शो रील और रियल के बीच की रेखा को बेहद मनोरंजक तरीके से धुंधला कर देता है।

इस म्यूज़िकल का निर्देशन भावना पानी ने किया है, जो एक जानी-मानी अभिनेत्री, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किए गए नाटकों के लिए जानी जाने वाली भावना ने इस शो में कहानी और भव्यता का अनोखा संगम पेश किया है। बॉलीवुड-स्टाइल डांस, हाई-टेक प्रोडक्शन और 32 कलाकारों की दमदार टीम के साथ यह प्रस्तुति एक शानदार अनुभव देती है।

भावना पानी कहती हैं, “यह विचार एक ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन से आया… हम कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो 'जेन ज़ी' को आकर्षित करे और साथ ही अनुभवी थिएटर दर्शकों को भी जोड़े। भारतीय शादियां इसके लिए बिल्कुल सही विषय थीं - वे अपने आप में एक बड़ा उद्योग हैं और बेहद नाटकीय भी।” वे आगे कहती हैं, “यह शो ग्लैमर, संगीत और कॉमेडी से भरपूर है, लेकिन इसका मूल विषय बहुत प्रासंगिक है: असली और नकली के बीच का फर्क।”

इस प्रोडक्शन में अनुभवी कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं, जिनमें विद्या मालवडे ('चक दे! इंडिया'), मोहन कपूर ('हैप्पी न्यू ईयर', 'जॉली एलएलबी', 'द मार्वल्स') और अपूर्वा अरोड़ा ('ओ एम जी - ओह माय गॉड!' और टीवीएफ शो) जैसे जाने-माने नाम शामिल हैं। साथ ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अभिनय कोच मन्यु भी इस टीम का हिस्सा हैं, जो थिएटर और परफॉर्मेंस में अपनी गहरी समझ लेकर आते हैं।

मोहान कपूर कहते हैं, “पहली स्क्रिप्ट रीडिंग से ही मैं इससे जुड़ गया था। 33 साल के करियर में इस शो ने मुझे ऐसे तरीके से चुनौती दी है, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी… मैं बॉलीवुड गानों पर डांस कर रहा हूं! यह रोमांचक, डरावना और बेहद संतोषजनक है।”

विद्या मालवडे कहती हैं, “थिएटर आपको पूरी तरह वर्तमान में जीना सिखाता है। यहां कोई रीटेक नहीं होता… हर पल जीवंत होता है। यह थकाने वाला, रोमांचक और एक एड्रेनालिन रश जैसा अनुभव है। सिंगापुर शो के दौरान मुझे हल्की चोट लगी थी, लेकिन मेरे सह-कलाकार ने इतनी सहजता से संभाल लिया कि दर्शकों को लगा यह भी शो का हिस्सा है। यह जीवन की तरह है—कुछ दिन अच्छे होते हैं, कुछ नहीं… लेकिन हर बार आप और मजबूत होकर लौटते हैं।”

अपूर्वा अरोड़ा के अनुसार, “इस शो की सबसे खास बात इसकी टीम की ऊर्जा है… इतने बड़े ग्रुप के साथ काम करना किसी बारात जैसा लगता है, जो हर सीन में साथ चलती है!”

AGP वर्ल्ड के निर्माता अश्विन गिडवानी, जो दर्शकों के पसंदीदा प्रोडक्शन देने के लिए जाने जाते हैं, कहते हैं, “भारतीय शादियां भावनात्मक और दृश्य रूप से समृद्ध होती हैं, लेकिन साथ ही बेहद अराजक भी। ‘मैरी गो राउंड’ के जरिए हम चाहते थे कि दर्शक हंसें, पुरानी यादें ताज़ा करें और इस पागलपन में अपनी ज़िंदगी की झलक देखें।”


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like