GMCH STORIES

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़!

( Read 529 Times)

12 May 26
Share |
Print This Page

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़!

मुंबई, अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़ किया है! बॉलीवुड गायक अंसारी मोहसिन द्वारा गाए, संगीतबद्ध और गीत लिखे गए इस वीडियो एल्बम का टिजर वीनस ओरिजिनल्स यूट्यूब पर आउट हो गया है!

इस वीडियो एल्बम में पहलीबार अभिनेत्री अदिति शर्मा और अभिनेता हम्द खान मुख्य भूमिका में हैं। टिजर में अदिति शर्मा और हमद खान की जोड़ी ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अंसारी मोहसिन द्वारा गाए गए गीत "इश्क ज़ालिम है" ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।

वीडियो एल्बम का निर्देशन रिदम सनाढ्य ने किया है, जिन्होंने अपनी निर्देशन क्षमता से इस वीडियो एल्बम को और भी खास बना दिया है। सनाढ्य ने बताया की अदिति बहुत ही मंझी हुई कलाकार है, उनके साथ शूट करना काफी आसान रहा, उन्होंने इमोशनल सीन में जान डाल दी, और किरदार को बखूबी निभाया, अभिनेता हम्द भी काफी मेहंदी कलाकार है।।

फिल्म अभिनेत्री अदिति शर्मा ने बताया कि "मैं लखनऊ, उत्तर प्रदेश की रहने वाली भारतीय अभिनेत्री होने के साथ साथ मैं कई फ़िल्मों में अभिनय कर चुकी हूं जैसे मौसम, इक्कीस तोपों की सलामी, लेडिज वेर्सेज रिकी बहल, अंग्रेज, जोगिन्द्र सिंह, सूबेदार जैसी फिल्मों में काम किया है। मेरी अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म खन्ना वर्सेज अय्यर से की, इसके बाद मैं तेलुगु फिल्मों में भी काम कर रही हूं। इश्क ज़ालिम है वीडियो अल्बम में नृत्य कर के बहुत मज़ा आया आप लोग मेरा वीडियो जरूर देखे और अपना प्यार दे!"

"इश्क ज़ालिम है" 13 मई को वीनस ओरिजिनल्स यूट्यूब पर रिलीज होगा।

https://youtu.be/WV9MUCvVrrY?si=T4CVJPhayCQTEqGF

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like