मुंबई | यूं तो फिल्म जगत की बड़ी बड़ी हस्तियां बाबा बागेश्वर के साथ अक्सर देखने मिलती है। पिछले चार वर्षों में बालाजी की कृपा से जीतनी तेजी से उनकी फैन फ्लोइंग बढ़ेगी उतना युवा हो या बच्चा या बुजुर्ग सब हिंदुत्व और सनातन के लिए एक भी हो रहे हैं और आज हर कोई बाबा से मिलना चाहता है। मगर मिलता वही है जिसके अंदर सनातन और हिंदुत्व के प्रति लगन हो, ऐसे ही एक शख्स है एक्टर निर्माता शिव आर्यन जिन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो बाबा श्री बागेश्वर से मिलेंगे। मगर सहयोग से वो बाबा से मिल पाए, क्योंकि उनके अंदर भी हिंदुत्व और सनातन को लेकर प्रेम है, और शिव आर्यन ने बाबा को एक शेर दिया यह कहते हुए की एक सनातनी शेर को शेर गिफ्ट । शिव आर्यन बाबा से मिलकर बहुत ही प्रफुल्लित महसूस करने लगे। बाबा ने भी स्नेह और प्यार से शिव आर्यन से बात की और धाम पर होने वाले जुलाई माह के प्रोग्राम में आमंत्रण किया। शिव आर्यन ने दिल से आमंत्रण स्वीकार किया। शिव आर्यन कहते है कि बाबा से मिलते ही उनके अंदर एक नई ऊर्जा संचालित हो गई। यहां हम बता दें शिव ने भारतीय सिनेमा में एक अनोखा करियर बनाया है। एक संघर्ष करते बाहरी व्यक्ति से शुरुआत करके, वो इंडस्ट्री के साथ काम करने वाले अभिनेता बने, और अंत में एक फिल्म निर्माता के रूप में उभरे।
अब शिव आर्यन एक निर्माता के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं, उनकी एक मराठी फिल्म जल्दी रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सन्नी लियोनी के साथ उनकी चुडैल भी आने वाली फिल्म है।