GMCH STORIES

बॉलीवुड स्टार ईशा कोप्पिकर डॉ. विजय पहारिया को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया...

( Read 908 Times)

29 Jun 26
Share |
Print This Page

बॉलीवुड स्टार ईशा कोप्पिकर डॉ. विजय पहारिया को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया...

मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में निलयश्री क्रिएशन द्वारा मिस्टर महाराष्ट्र, मिस महाराष्ट्र  मिसेज महाराष्ट्र,एवं फैशन शो का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मशहूर बॉलीवुड स्टार फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर एवं विशिष्ट अतिथि झाँसी-उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय पहारिया रहे , ईशा कोप्पिकर को बॉलीवुड में खल्लास गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, इस कार्यक्रम में पूरे से प्रतिभागियों ने भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान मशहूर फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने डॉ विजय पहारिया को गेस्ट ऑफ ऑनर की अवार्ड से सम्मानित किया, कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने राम पर कैटवॉक किया, एवं कई राउंड में प्रतिभाग करते हुए फाइनल राउंड में पहुंचने के बाद हर्षिका वाल्के मिस महाराष्ट्र, जिगीशा सिंह मिसेज महाराष्ट्र, एवं लक्ष्मण सिंह मिस्टर महाराष्ट्र विजेता घोषित हुए, सभी विजेताओं को फिल्म अभिनेत्री इश्क कोप्पिकर जी ने अवार्ड देकर सम्मानित कर सभी को शुभकामनाएं दी, ईशा कोप्पिकर जी ने बताया कि बदलते दौर में बॉलीवुड का स्वरूप भी बदल रहा है, इसलिए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए आज बहुत सारे विकल्प हैं, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ विजय पहारिया ने कहा की फिल्में समाज का आईना होती है और आज के युवाओं को फैशन और एक्टर बनने की प्रेरणा फिल्मों से ही मिलती है इस तरह के प्रोग्राम से  युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म मिलता है, उन्हें  खुद को सवारने के लिए मौका मिलता है और उन्हे बहुत कुछ सीखने को मिलता है, 

शो डायरेक्टर रवि सिंह ने बताया की पिछले कई महीनो से इस प्रोग्राम के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और मुंबई के साथ-साथ पूरे महाराष्ट्र में इस कार्यक्रम के लिए प्रचार प्रसार किया, शो ऑर्गेनाइजर सनी सिंह, निलयश्री क्रिएशन प्रेजेंट, इवेंट मैनेजर अक्षित चौहान आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रूपेश प्रसाद एवं शिल्पी चुग ने किया, और अंत में कॉस्टयूम डिजाइनर दीप्ति चंद्र ने सभी का हर व्यक्ति किया...


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like