GMCH STORIES

सोनी मैक्स लेकर आ रहा भारत की इकलौती फीमेल कॉप फ्रैंचाइज़ी की नई पेशकश, रानी मुखर्जी अभिनीत 'मर्दानी 3' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 

( Read 537 Times)

02 Jul 26
Share |
Print This Page

सोनी मैक्स लेकर आ रहा भारत की इकलौती फीमेल कॉप फ्रैंचाइज़ी की नई पेशकश, रानी मुखर्जी अभिनीत 'मर्दानी 3' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 

सिर्फ़ सोनी मैक्स पर, 18 जुलाई, रात 8 बजे

मुंबई: निडर और बेखौफ शिवानी शिवाजी रॉय एक बार फिर लौट रही हैं। सोनी मैक्स लेकर आ रहा है रानी मुखर्जी अभिनीत 'मर्दानी 3' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, जिसका प्रसारण 18 जुलाई, रात 8 बजे किया जाएगा। भारत की सबसे लोकप्रिय फीमेल कॉप फ्रेंचाइज़ी के इस नए चैप्टर के साथ दर्शकों को एक बार फिर रोमांच, साहस और दमदार एक्शन का अनूठा अनुभव मिलेगा। ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर्स और प्रभावशाली कहानियों का पर्याय बन चुका सोनी मैक्स एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहा है, जिसने अपनी बोल्ड स्टोरीटेलिंग, बेहतरीन अभिनय और यादगार नायकों के दम पर एक्शन-थ्रिलर शैली को नई पहचान दी है।

सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करने और वर्ष की सबसे चर्चित थ्रिलर फिल्मों में अपनी जगह बनाने के बाद, 'मर्दानी 3' अब टेलीविज़न के जरिए अपने सबसे बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने के लिए तैयार है। निडर, अडिग और न्याय के प्रति पूरी तरह समर्पित शिवानी शिवाजी रॉय भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार और प्रेरणादायक किरदारों में से एक बन चुकी हैं। उनका साहस, दृढ़ संकल्प और हर हाल में न्याय दिलाने का जज़्बा उसी दमदार कहानी कहने की परंपरा को दर्शाता है, जिसे सोनी मैक्स हमेशा से बढ़ावा देता आया है। अपने "दीवाना बना दे" फिलॉसफी के साथ, सोनी मैक्स लगातार ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाता है जो रोमांच से भरपूर हों और बड़े पर्दे के यादगार किरदारों का जश्न मनाएं। देशभर के करोड़ों घरों तक अपनी व्यापक पहुंच के साथ, सोनी मैक्स दर्शकों को उनकी पसंदीदा स्टोरीज, स्टार्स और कैरेक्टर्स के और करीब लाता है तथा हर बार उन्हें एक यादगार अनुभव प्रदान करता है।
 
जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद अभिनीत तथा अभिराज मीनावाला के निर्देशन में यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मर्दानी 3' में एक बार फिर दमदार अंदाज़ में शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी हो रही है। फिल्म के इस रोमांचक अध्याय में शिवानी लापता लड़कियों के रहस्यमयी मामले की जांच करती हैं। जांच के दौरान वह एक ऐसे खतरनाक अपराधी नेटवर्क का पर्दाफाश करती हैं, जो उन्हें जोखिम भरे और चौंकाने वाले मोड़ों से भरी एक हाई-स्टेक्स जंग में धकेल देता है। रानी मुखर्जी के प्रभावशाली अभिनय और दमदार कलाकारों की टोली से सजी यह फिल्म सस्पेंस, एक्शन और इमोशंस का ऐसा संगम पेश करती है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक अपनी सीट से बांधे रखता है।
 
लीड एक्टर रानी मुखर्जी ने कहा, "मर्दानी मेरे लिए हमेशा सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, बल्कि उन अपराधों के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ रही है, जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। 'मर्दानी 3' की कहानी, शूटिंग खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक मेरे साथ बनी रही। मेरा मानना है कि आज इसके संदेश की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक है। 'मर्दानी 3' का प्रीमियर सोनी मैक्स पर होना इसे मेरे लिए और भी खास बनाता है, क्योंकि यह चैनल ऐसी प्रभावशाली कहानियों को, एक ऐसा व्यापक प्लेटफार्म देता है, जिसकी वे वास्तव में हकदार हैं, साथ ही उन मुद्दों पर सार्थक चर्चा की शुरुआत भी करता है जिन पर बात होना ज़रूरी है। मुझे खुशी है कि इस टेलीविज़न प्रीमियर के माध्यम से फिल्म का दमदार एक्शन, इमोशन और इसका पावरफुल मैसेज अब देश के हर घर तक पहुंचेगा।"

'मर्दानी 3' का सोनी मैक्स पर वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर केवल एक और थ्रिलर फिल्म का प्रसारण नहीं है, बल्कि यह साहस, न्याय और अदम्य जज़्बे की एक ऐसी प्रेरक कहानी है, जो सीधे देशभर के दर्शकों के घरों तक पहुंचेगी। 18 जुलाई, रात 8 बजे, दर्शक एक बार फिर रानी मुखर्जी को शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में उनकी अब तक की सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण लड़ाई लड़ते हुए देखेंगे। एंटरटेनमेंट, एक्शन और इमोशंस से भरपूर यह वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव लेकर आएगा, एक ऐसा अनुभव, जिसे केवल सोनी मैक्स ही अपने दर्शकों तक पहुंचा सकता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like