GMCH STORIES

बीसीआई टूरिज्म की 'वर्कप्लेस विजिट' संपन्न: होटल प्रबंधन के सीखे गुर

( Read 804 Times)

10 Mar 26
Share |
Print This Page
बीसीआई टूरिज्म की 'वर्कप्लेस विजिट' संपन्न: होटल प्रबंधन के सीखे गुर

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की पर्यटन विंग 'बीसीआई टूरिज्म' द्वारा मंगलवार को सुभाष नगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में 'वर्कप्लेस विजिट' का सफल आयोजन किया गया।

इस दौरान उद्यमियों ने न केवल हॉस्पिटालिटी सेक्टर की बारीकियों को समझा, बल्कि शहर के पर्यटन विकास के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि उदयपुर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जनसहयोग और सरकार के समन्वय से महिला शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर महिला शौचालय बनाने का हमारा संकल्प शहर के टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर में एक मील का पत्थर साबित होगा।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्क प्लेस विजिट के दौरान जल्द ही एक 'मास्टर क्लास' आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जहाँ उदयपुर के विभिन्न होटलों में कार्यरत कर्मचारियों को टूरिज्म और हॉस्पिटालिटी की बेसिक गाइडेंस व ट्रेनिंग दी जाएगी।

वर्कप्लेस विजिट के दौरान ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट्स की ओनर और बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने सदस्यों को अपने प्रतिष्ठान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीसीआई टूरिज्म की पहली ऑफिशियल मीटिंग 24 मार्च को शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी।

बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि एक सफल रिसॉर्ट केवल ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि कुशल प्रबंधन और मेहमानों के अनुभव से बनता है। उन्होंने कहा कि आज की विजिट का उद्देश्य सदस्यों को ऑपरेशनल मॉडल की लाइव वर्किंग दिखाना था ताकि वे अपने बिजनेस में भी इन नवाचारों को अपना सकें। हमारा प्रयास है कि बीसीआई के माध्यम से हम सीखने और सिखाने की एक निरंतर प्रक्रिया को जीवित रखें।

फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि हॉस्पिटालिटी इंडस्ट्री की बारीकियों को समझना आज के समय में हर उद्यमी के लिए जरूरी है। इसलिए बीसीआई के हर चैप्टर की हर महीने एक वर्क प्लेस विजिट आयोजित की जाती है, ताकि सदस्य एक दूसरे के बिजनेस को बेहतर तरीके से समझ सके।

बीसीआई टूरिज्म के जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि पर्यटन उद्योग में सर्विस क्वालिटी सबसे ऊपर है, इसीलिए हमने मास्टर क्लास आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसमें ग्राउंड लेवल पर काम करने वाले कर्मचारियों को ट्रेंड किया जाएगा ताकि वे पर्यटकों को वर्ल्ड क्लास सर्विस दे सकें।

बीसीआई टूरिज्म की सेक्रेटरी सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि विजिट के दौरान सदस्यों ने रिसॉर्ट के फ्रंट ऑफिस से लेकर बैक-एंड ऑपरेशंस तक को बारीकी से समझा। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन केवल व्यापारिक चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है। महिला पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण का संकल्प हमारी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है।

बीसीआई टूरिज्म की कोषाध्यक्ष स्वाति स्वरूपरिया ने बताया कि किसी भी संस्थान की सफलता उसके वित्तीय और ऑपरेशनल तालमेल पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि आज की विजिट में उद्यमियों ने व्यावहारिक अनुभवों को साझा किया जो भविष्य में उनके अपने स्टार्टअप्स और बिजनेस में काम आएंगे।

इस दौरान बीसीआई परिवार से फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, सेक्रेटरी सुरभि मेनारिया धींग, जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी, कोषाध्यक्ष स्वाति स्वरूपरिया, नम्रता जैन, मुकेश व्यास, चारु मलानी, डॉ. प्रियंका कोठारी, हर्ष चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने रिसॉर्ट की कार्यप्रणाली को लाइव देखा और इंडस्ट्री से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like