GMCH STORIES

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सेवानिवृत्त उप शासन सचिव स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा को दी श्रद्धांजलि

( Read 713 Times)

24 Mar 26
Share |
Print This Page
विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सेवानिवृत्त उप शासन सचिव स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा को दी श्रद्धांजलि

जयपुर । राजस्थान विधानसभाध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सायं जयपुर के  मालवीय नगर पहुंचकर सेवानिवृत्त उप शासन सचिव स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्पीकर ने दिवंगत शर्मा के परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र व्यास, जनसंपर्क आयुक्त श्री राकेश शर्मा ,विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री केके शर्मा सहित अनेक जन प्रतिनिधीगण, अधिकारीगण, बड़ी संख्या में जनसंपर्क कमी और पत्रकार गण मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय शर्मा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ लोकेश चन्द्र शर्मा और विधानसभा में उप पुस्तकालय अध्यक्ष योगेश चन्द्र शर्मा के पिता थे।वे अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ गये है। स्वर्गीय शर्मा ने पांच दशक की अपनी राजकीय सेवा में राज्य के दिग्गज नेताओं के साथ किया कार्य किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like