जयपुर । राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार 29 मार्च को वायुयान से दो दिवसीय यात्रा पर मध्यप्रदेश जायेंगे।
स्पीकर देवनानी 30 मार्च को प्रातः 10:30 बजे मध्य प्रदेश विधान सभा में युवा विधायक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन, इंडिया रीजन की क्षेत्रवार गतिविधियों के तहत आयोजित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा में आयोजित हो रहे युवा विधायकों के इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर के युवा विधायक भाग लेंगे।