GMCH STORIES

बीसीआई कनेक्ट 2.0 में बिजनेस नेटवर्किंग का दिखा दम, लॉन्च हुई बीसीआई एप और वेबसाइट

( Read 979 Times)

28 Jun 26
Share |
Print This Page
बीसीआई कनेक्ट 2.0 में बिजनेस नेटवर्किंग का दिखा दम, लॉन्च हुई बीसीआई एप और वेबसाइट

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा आयोजित बीसीआई कनेक्ट 2.0 का भव्य आयोजन अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बीसीआई के सभी चैप्टर्स के प्रेसीडेंट्स, पदाधिकारियों, मेम्बर्स, उद्योगपतियों, प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमियों ने भाग लेकर बिजनेस नेटवर्किंग, रेफरल शेयरिंग और नए व्यापारिक अवसरों पर चर्चा की।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 2.0 का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे एक-दूसरे से जुड़कर सहयोग, विकास और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर तलाश सकें। उन्होंने कहा कि बीसीआई का मूल मंत्र "कनेक्ट, कोलैबोरेट एंड ग्रो" है और इसी सोच के साथ संगठन लगातार बिजनेस कम्युनिटी को मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त नींव है। उन्होंने सीपीएस स्कूल की स्थापना, शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों तथा अपने जीवन के अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने बीसीआई एजुकेशन चैप्टर के उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह मंच शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों, संस्थानों और शिक्षा उद्यमियों को एक साथ लाकर सहयोग, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।

बडाला क्लासेस के संस्थापक राहुल वडाला ने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा करते हुए बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि यह निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। उन्होंने बताया कि बडाला क्लासेस की शुरुआत मात्र 14 विद्यार्थियों से हुई थी, जो आज 70,000 से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला एक प्रतिष्ठित संस्थान बन चुका है। उन्होंने अपने संघर्ष, चुनौतियों, निरंतर सीखने की प्रक्रिया और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की यात्रा साझा करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदारी से किए जाएँ, तो हर सपना साकार किया जा सकता है।

बीसीआई की एप और वेबसाइट लांच

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बीसीआई एप और नई वेबसाइट की लॉन्चिंग रही। इस अवसर पर संगठन के डिजिटल विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एप एवं वेबसाइट को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। नई डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से सदस्यों को प्रोफाइल विजिबिलिटी, रेफरल एक्सचेंज, नेटवर्किंग और बिजनेस प्रमोशन के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों को अपना बिजनेस इंट्रोडक्शन प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। मेम्बर्स ने अपने उत्पादों, सेवाओं और विशेषज्ञता की जानकारी साझा की, जिससे नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित हुए और कई संभावित सहयोगों पर चर्चा हुई। रेफरल शेयरिंग सेशन में भी सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाई।

चैप्टर्स, प्रेसीडेन्ट्स और सदस्यों को मिले पुरस्कार

समारोह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ग्रेटिट्यूड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स रहा। मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स में उत्कृष्ट नेतृत्व और योगदान देने वाले प्रेसीडेंट्स को सम्मानित किया गया। बीसीआई टूरिज्म की डॉ. श्रद्धा गट्टानी, बीसीआई एजुकेशन की अलका शर्मा, बीसीआई पिनाकल के अंशुल मोगरा, बीसीआई अल्फा के देवेन्द्र सिंह करीर, बीसीआई उत्सव के संजीव पटवा, बीसीआई युवा की मीनाक्षी पालीवाल, बीसीआई गोल्ड के अमृत मेहता तथा चैप्टर-2 के गिरिश शर्मा को ग्रेटिट्यूड एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया। वहीं वैन्यू पार्टनर अशोका ग्रीन के शेफ विक्रम माधवानी को भी एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में विशेष सम्मान भी प्रदान किए गए। बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड बीसीआई अल्फा, बेस्ट प्रेसीडेंट अवॉर्ड बीसीआई अल्फा के प्रेसीडेंट देवेन्द्र सिंह करीर तथा बेस्ट एक्टिविटी अवॉर्ड बीसीआई टूरिज्म को दिया गया।

साथ ही, बीसीआई एजुकेशन की प्रेसीडेंट अलका शर्मा एवं सेक्रेटरी पूनम राठौड़ को किड्स एक्सीलेंस अवॉर्ड के सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया। पीयूष कोठारी को विशेष सहयोग एवं समन्वय कार्यों के लिए, डॉ. पूजा देविजा और हीना पथिक को उत्कृष्ट एंकरिंग के लिए, बीसीआई उत्सव टीम को उदयपुर मंडपम पहल के लिए, दिग्विजय रजक को जज्बात कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए, अंकित सिसोदिया को बीसीआई एप एवं वेबसाइट डेवलपमेंट के लिए, आलोक गुप्ता को फोटोग्राफी स्पॉन्सरशिप एवं सहयोग के लिए, अशोका ग्रीन के विक्रम माधवानी को वैन्यू पार्टनर के रूप में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा देविजा ने किया। इस अवसर पर बीसीआई के नए प्रोडक्ट बीसीआई औरा परफ्यूम के पोस्टर का भी विमोचन करते हुए प्रोडक्ट को लांच किया गया।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी, अलका शर्मा, पूनम राठौड़, डॉ. श्रद्धा गट्टानी, राहुल बड़ाला, अंशुल मोगरा, विप्लव कुमार जैन, देवेन्द्र सिंह करीर, संजीव पटवा, शालिनी भटनागर, जीवन सिंह सोलंकी, सीपी शर्मा, पीयूष कोठारी, डॉ. पूजा देविजा, हीना पथिक, विक्रम माधवानी, शालिनी उपाध्याय, लोकेश जोशी, आलोक गुप्ता, अमृत मेहता, कर्तव्य शुक्ला, रंजना भाटी, रीना गोस्वामी, मीनाक्षी पालीवाल, रोहित पालीवाल, अंकित सिसोदिया, प्रियेश जैन, अनिल वैष्णव, दिलीप बालचंदानी, संजय गुप्ता, शरद, यश खंडेलवाल, सुरभि खत्री, प्रियंक सहित बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के प्रेसीडेंट्स, पदाधिकारी, मेम्बर्स, उद्योगपति, प्रोफेशनल्स एवं अतिथि मौजूद थे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like