GMCH STORIES

विश्व रक्तदाता दिवस पर लायंस क्लब  अशोका की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित,

( Read 671 Times)

14 Jun 26
Share |
Print This Page
विश्व रक्तदाता दिवस पर लायंस क्लब  अशोका की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित,


उदयपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अशोका द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी सेवा, समर्पण और मानवता की भावना से ओतप्रोत इस शिविर में क्लब सदस्यों सहित अनेक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान महादान के संकल्प को साकार किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम संयोजक समीर रोहिडा ने 51वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

क्लब के सचिव श्रीचंद खथूरिया ने उन समर्पित रक्तवीरों का विशेष सम्मान एवं आभार व्यक्त किया जिन्होंने अनेक बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इनमें समीर रोहिड़ा (51 बार), मनीष जैन (41 बार), अमित जैन (36 बार) एवं मुकेश माधवानी (27 बार) प्रमुख रहे।

शिविर में उपस्थित अन्य रक्तदाताओं में मनीष वाधवानी 17 बार, नीलेश डोडेजा 4 बार एवं मोनी खान 2 बार रक्तदान कर चुके हैं। वहीं मनोज अग्रवाल एवं कुणाल जी ने अपने जीवन का पहला रक्तदान कर मानव सेवा की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया। एनआरआई हुसैन जी ने भी रक्तदान कर इस अभियान को मजबूती प्रदान की।

शिविर की सफलता में लायन मुकेश माधवानी, लायन धर्मवीर देवल, लायन मनीष जैन, लायन भुवनेश्वर माथुर, लायन अमित जैन, लायन अरुण चौबीसा, लायन शकुंतला जैन एवं लायन श्रीचंद खथूरिया का विशेष योगदान रहा।

अस्पताल प्रशासन की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ. संजय प्रकाश, डॉ. देवज्ञा चौहान, डॉ. साइनु एवं अभिषेक जी का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

अंत में लायन समीर रोहिड़ा ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए घोषणा की कि लायंस क्लब अशोका द्वारा प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर इसी प्रकार का रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाकर अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like