GMCH STORIES

तारा संस्थान वृदाश्रम में एक्यूप्रेशर, कैंसर एवं हृदय रोग जागरूकता की अनूठी पहल

( Read 161 Times)

14 Feb 26
Share |
Print This Page

तारा संस्थान वृदाश्रम में एक्यूप्रेशर, कैंसर एवं हृदय रोग जागरूकता की अनूठी पहल

 

उदयपुर। उपभोक्ता सुरक्षा संगठन एवं इनर व्हील क्लब उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में माँ द्रौपदी देवी आनंद वृदाश्रम, हिरन मगरी सेक्टर-14 में एक्यूप्रेशर, कैंसर एवं हृदय रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शाम 3:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब उदयपुर की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला कोठारी, सचिव बबीता जैन, सदस्य यशवंत भंसाली एवं तारा संस्थान की प्रोग्राम समन्वयक आरती चितोड़ा ने मुख्य अतिथियों—डॉ. अल्पना बोहरा, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सचिन जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत एवं अशोक कडेचा—का ऊपरना एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में नारी शक्ति सम्मानित डॉ. अल्पना बोहरा (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ – उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, जिला उदयपुर एवं पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, रोल्टा इंडिया लिमिटेड, मुंबई) ने एक्यूप्रेशर के लाभ एवं उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित एक्यूप्रेशर अभ्यास से माइग्रेन, सिरदर्द, गैस, साइनस, सर्वाइकल, वर्टिगो, वेरिकोज़ वेन्स, फ्रोजन शोल्डर, आंख, नाक, शुगर, बीपी एवं एड़ी दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि नियमित टहलना, प्राणायाम करना, नंगे पैर घास पर चलना और संतुलित आहार लेना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। फल, सब्जियां, मेवे एवं प्रोटीनयुक्त आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी गई। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को बिना दवा के रोगों से बचाव एवं उपचार के सरल उपाय समझाए तथा एक्यूप्रेशर की मूल तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।

कार्यक्रम में डॉ. राजश्री गांधी एवं पार्वती झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य संबंधी नई जानकारियां प्राप्त कर नियमित अभ्यास का संकल्प लिया।

शिविर के सफल आयोजन में अशोक जी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अंत में आश्रम प्रबंधन द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों को आश्रम परिसर का भ्रमण कराया गया।

इस प्रकार यह एक दिवसीय जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और समाज में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया, ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सक्रिय रह सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like