GMCH STORIES

बजट घोषणाओं की अनुपालना पर विस्तार  से समीक्षा- समय सीमा में करें पालना - जिला कलक्टर

( Read 282 Times)

09 Mar 26
Share |
Print This Page
बजट घोषणाओं की अनुपालना पर विस्तार  से समीक्षा- समय सीमा में करें पालना - जिला कलक्टर

       जैसलमेर। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गर्मी ऋतु को देखते हुए जिले की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारे एवं इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जलदाय के.सी.मीणा को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अभियन्ताओं को पाबंद करें कि वे जलापूर्ति व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग करें एवं जहां से भी पीने के पानी की समस्या मिलें वहां पर तत्काल अधिकारी भेज कर पेयजल आपूर्ति करायें। उन्होंने कहा कि अधिकारी टीम एवं सेवा भावना से कार्य कर लोगों को पीने का पानी समय पर उपलब्ध करायें एवं इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करें।

      खराब नलकूप एवं हैण्डपम्प की तत्परता से करायें मरम्मत

     जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अभियन्ताओं को सख्त हिदायत दी कि वे खराब नलकूपों एवं हैण्डपम्पों का एक अभियान चला कर उसे शीघ्र ही दुरुस्थ कराएं ताकि पेयजल आपूर्ति में सुधार हो व लोगों को गर्मी में पानी की समस्या नहीं झेलनी पड़ें। इसके साथ ही ग्राम स्तर तक अपने ग्रास रुट स्टाफ से नियमित रुप से पेयजल आपूर्ति का फीडबैक भी लें ताकि उन्हें समय पर सही जानकारी मिलें एवं पानी की समस्या पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें।

     उन्होंने बताया कि जैसलमेर शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रुप से सुनिश्चित करने एवं उसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए नगरपरिषद, जलदाय एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो समय-समय पर वार्ड क्षेत्रों का भ्रमण कर जलापूर्ति व्यवस्था को देख भी रहे हैं एवं वार्ड वासियों से फीडबैक भी ले रहे हैं।

      जिला कलक्टर सिंह ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

       बजट घोषणाओं की अनुपालना हो समय पर

       उन्होंने बैठक के दौरान बजट घोषणा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की विभागवार प्रगति एवं अनुपालना की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत कार्यो को समय सीमा में पूरा करायें साथ ही इस पर विशेष फोकस रखें ताकि बजट घोषणा का धरातल पर आमजन को लाभ मिलें। 

      सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का समय पर हो निस्तारण

      जिला कलक्टर ने बैठक में सम्पर्क पोर्टल में दर्ज विभागवार प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण कर परिवादियों को राहत दें। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रेषित प्रकरणों में गंम्भीरता के साथ निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निस्तारित प्रकरणों में संतुष्टि प्रतिशत को भी बढ़ाने पर जोर दिया।

       ई-फाईल का हो प्रभावी संचालन

       उन्होंने ई-फाईल पत्रावलियों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ई-फाईल का प्रभावी ढंग से संचालन कर समय सीमा में निस्तारण करने की कार्यवाही करें। उन्होंने जिन विभागों की पेडिंग अधिक समय से रही है, उन अधिकारियों को हिदायत दी कि वे ई-फाईल का पूरा ध्यान दें एवं समय पर अग्रेषित करते हुए डिस्पोजल करावें।

      बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बजट घोषणा, सम्पर्क पार्टल, ई-फाईल की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जलदाय व विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी दी।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like