GMCH STORIES

जैसलमेर में येलो स्टोन उत्पाद के लिए ODOP  डिजिटल एन्हांसमेंट प्रशिक्षण का सफल आयोजन

( Read 316 Times)

21 Mar 26
Share |
Print This Page

जैसलमेर में येलो स्टोन उत्पाद के लिए ODOP  डिजिटल एन्हांसमेंट प्रशिक्षण का सफल आयोजन

      जैसलमेर। जैसलमेर में गुरुवार को को INTEGRATED COUNCIL FOR ENTREPRENEURSHIP AND SKILLING (An Awarding Body Recognized by NCVET, MSDE, Govt. of India) द्वारा जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र जैसलमेर के तत्वाधान में राजस्थान स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से ODOP (एक जिला एक उत्पाद) डिजिटल एन्हांसमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जैसलमेर में किया गया । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम DRB होटल में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों एवं उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

         इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को ODOP योजना के अंतर्गत डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें आधुनिक डिजिटल टूल्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने येलो स्टोन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित करना था।

         ICES की CEO एवं राजस्थली एम्पोरियम की संचालक सुश्री माया ठाकुर जी ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

           यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग केंद्र (DIC) जैसलमेर की महाप्रबंधक श्रीमती संतोष कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में जिला उद्योग अधिकारी श्री मुकेश मेघवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Integrated Council for Entrepreneurship and Skilling (ICES) की ओर से गुरजंत सिंह एवं खुशवंत द्वारा प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया।

            प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ODOP योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें डिजिटल माध्यमों के उपयोग जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन मार्केटिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल पहचान बनाने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

 

       जैसलमेर क्षेत्र का प्रमुख ODOP उत्पाद येलो स्टोन है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को विशेष रूप से येलो स्टोन उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने, ब्रांडिंग करने तथा उनके विपणन के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

      कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like