GMCH STORIES

विश्व गौरैया दिवस: एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी ने बढ़ाया संरक्षण का कदम

( Read 1172 Times)

21 Mar 26
Share |
Print This Page

विश्व गौरैया दिवस: एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी ने बढ़ाया संरक्षण का कदम

उदयपुर। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी, उदयपुर द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा गौरैया के लिए घर (नेस्ट बॉक्स) बनाए गए और आमजन को गौरैया संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तेजी से घटती गौरैया की संख्या के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। संस्था के सदस्यों ने लोगों को बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयास जैसे घरों में पानी रखना, दाना डालना और नेस्ट बॉक्स लगाना गौरैया के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर किरण  भावसार  एवं डॉ. माला मट्ठा उपस्थित रहीं और उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के वातावरण को पक्षियों के लिए सुरक्षित बनाएं।

कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा सभी उपस्थित लोगों को गौरैया संरक्षण के प्रति संकल्प दिलाया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like