GMCH STORIES

शहीदी दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव थापर के बलिदान की याद में पदयात्रा का आयोजन

( Read 351 Times)

24 Mar 26
Share |
Print This Page

शहीदी दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव थापर के बलिदान की याद में पदयात्रा का आयोजन

       जैसलमेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत कार्यरत मेरा युवा भारत द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी ने जानकरी देते हुए बताया कि इस वर्ष मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी की थीम पर शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए सीएमएचओ कार्यालय से शहीद पूनम सिंह स्टेडियम तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिसमें युवाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत को नमन किया।

        मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पालीवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य का भाव उत्पन्न होता हैं। आज के युवाओं को वर्तमान के हालातों के अनुसार जिस भी क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते है उसमें योगदान देते हुए राष्ट्र भी मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए।

       इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, राष्ट्रीय स्तर पर कई आकर्षक ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें क्विज़ एवं रील प्रतियोगिता शामिल हैं। इन पहलों का लक्ष्य युवा मस्तिष्कों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर चिंतन करने, अपने विचारों को व्यक्त करने और एक एकजुट, ज़िम्मेदार एवं  प्रगतिशील भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करने के लिए प्रेरित करना है।

      कार्यक्रम के दौरान राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की सीओ कृतिका पाराशर, भागीरथ नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुरजा राम, अशोक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों सत्यनारायण एवं छेलू राम का मोमेंटो से अभिनंदन किया गया। समग्र कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला युवा अधिकारी के मार्गनिर्देशन में स्वयंसेवकों कमल कुमार, जसवंत कुमार, अनिल कुमार, भरत कुमार, मुल्ताना राम, पवन इत्यादि द्वारा किया गया ।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like