GMCH STORIES

जिले की गैस एजेन्सियों का प्रशासनिक अधिकारी एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

( Read 444 Times)

27 Mar 26
Share |
Print This Page

जिले की गैस एजेन्सियों का प्रशासनिक अधिकारी एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

       जैसलमेर।  जिला कलक्टर प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशों की पालना में गुरूवार को उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, जिला रसद अधिकारी एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा गुरूवार को जिले की समस्त गैस एजेन्सियों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

     निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर, उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डरों की संख्या, वितरण प्रणाली, बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया की गहन जांच की। कई स्थानां पर रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी या स्टॉक छिपाने जैसी गतिविधियां तो नहीं हो रही है।

      जिला रसद अधिकारी राम सिंह मीणा ने बताया कि इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों ने एजेन्सी संचालकों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर और नियमानुसार गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी हैं किसी भी प्रकार की लापहरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बुकिंग के बाद तय समय में ही डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पडे़।

      साथ ही निरीक्षण से क्षेत्र की गैस एजेन्सियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई, लेकिन जांच में स्थिति संतोषजनक पाई गई। वहीं उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद जगी है कि अब उन्हें समय पर गैस सिलेण्डर उपलब्ध हो सकेगा। सभी उपभोक्ताओं को होम डिलिवरी के माध्यम से घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पिछले दो दिन की अवधि में डिलिवरी की गई उपभोक्ताओं से दूरभाष पर जानकारी ली गई। यह निरीक्षण की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like