GMCH STORIES

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर होटल सूर्यगढ़ और दी आई लव फाउंडेशन की विशेष पहल

( Read 400 Times)

07 Apr 26
Share |
Print This Page

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर होटल सूर्यगढ़ और दी आई लव फाउंडेशन की विशेष पहल

7 अप्रैल (विश्व स्वास्थ्य दिवस) के अवसर पर होटल सूर्यगढ़, जैसलमेर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जैसलमेर में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। 
इस अवसर पर सूर्यगढ़ और दी आई लव फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ रक्तदान, मैराथन, मेडिटेशन और फिटनेस चुनौती जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन में होटल सूर्यगढ़ के 30 कर्मचारियों ने  स्वेच्छा से भाग लेकर 31 यूनिट रक्तदान किया तथा समाज सेवा के इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया है। सीनियर मैनेजर सूर्यगढ़ सुरेश कुमार ने “रक्तदान महादान”का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्य जैसलमेर शहर के लिए निरंतर किए जाते रहेंगे, जबकि दी आई लव फाउंडेशन की ओर से शाहीन हसन ने बताया कि दी आई लव फाउंडेशन कोविड काल से जैसलमेर -जिला प्रशासन और स्वास्थय विभाग के साथ निरंतर जैसलमेर की स्वास्थय सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करता आया है।
नियमित ध्यान से मानसिक शांति, तेज चाल से शरीर में ऊर्जा और फिटनेस चुनौती से अनुशासन एवं प्रेरणा बनी रहती है, इस शिविर में सूर्यगढ़ स्टाफ मेंबर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान और फिटनेस गतिविधियों में भाग लिया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल के निर्देशानुसार इस शिविर के सफल संचालन हेतु CMHO कार्यालय द्वारा जवाहर हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) एवं ब्लड बैंक प्रभारी एवं सहायक टीम द्वारा होटल सूर्यगढ़ परिसर में सुरक्षित एवं व्यवस्थित रक्त की 31 यूनिट संग्रहण किया गया । प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा की इस प्रकार के आयोजन न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा और सहयोग की भावना को भी और अधिक सशक्त बनाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like