GMCH STORIES

ग्राम रथ अभियान के तहत खींवसर में जनसुनवाई आयोजित

( Read 263 Times)

11 May 26
Share |
Print This Page
ग्राम रथ अभियान के तहत खींवसर में जनसुनवाई आयोजित

             जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत खींवसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

                  इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम रथ अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचा रही है, ताकि ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचे।

             जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित परिवेदनाएं रखीं। डॉ. चतुर्वेदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए एवं आमजन को राहत पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

         जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का प्रभावी माध्यम बन रहा है और इससे आमजन में योजनाओं के प्रति विश्वास एवं जागरूकता बढ़ रही है।

             मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

          कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह सांदू, विकास अधिकारी नाथू सिंह, तहसीलदार राजेंद्र कारण, समाजसेवी दलपत हिंगड़ा, सवाई सिंह, स्वरूप सिंह, मूला राम, कवराज सिंह खींवसर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like