GMCH STORIES

जिला कलक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन की अभिनव पहल

( Read 526 Times)

12 May 26
Share |
Print This Page
जिला कलक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन की अभिनव पहल

            जैसलमेर। मुख्य सचिव के आदेशों की अनुपालना एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशानुसार जिले में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

          जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत राजस्थान राज्य में 16 मई से 14 जून 2026 तक फील्ड कार्य संपादित किया जाएगा। इससे पूर्व 15 मई 2026 तक निर्धारित वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में शत-प्रतिशत एवं सटीक आंकड़े सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं स्व-गणना में भाग लेकर अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

         उन्होंने बताया कि जनगणना विभाग की वेबसाइट पर स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध है, जिसके माध्यम से आमजन घर बैठे  आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

        आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा उपजिला जनगणना अधिकारी राजेन्द्र मेघवाल ने जिला कलक्टर द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में जिला कलक्टर कार्यालय के कर्मचारियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भीगगिरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विजय सिंह तथा कनिष्ठ सहायक हरप्रीत सिंह कोरोटाना से स्व-गणना करवाई गई।

          स्व-गणना करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सहज है तथा आमजन भी आसानी से अपनी स्व-गणना कर राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण जनगणना कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like