GMCH STORIES

युवाओं के लिए ओएनजीसी मेरिट छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित

( Read 495 Times)

13 May 26
Share |
Print This Page

युवाओं के लिए ओएनजीसी मेरिट छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित

     जैसलमेर । ऑयल एंड नेचुरल गैस कंपनी द्वारा अकादमिक वर्ष 2025-26 के लिए ओएनजीसी मेरिट छात्रवृति दी जा रही हैं।

    जिला युवा अधिकारी जैसलमेर ने बताया कि अकादमिक वर्ष 2025-26 के लिए अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य- आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के ऐसे युवा जो इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, एमबीए, भूगर्भ शास्त्र, जिओ फिज़िक्स की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए वर्ष 2025-26 के लिए ओएनजीसी मेरिट छात्रवृति दी जा रही हैं ।

    उन्हांेंने बताया कि इसके तहत कुल 2000 युवाओं को छात्रवृति प्रदान की जाएगी, जिसमें से 50 प्रतिशत बालिकाओं के लिए आरक्षित है एवं छात्रवृत्ति के आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही इस संबंध में आवेदन करने के पात्र युवा माय भारत पोर्टल अथवा एनएसपी पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत कर संबंधित लिंक पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं ।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like