GMCH STORIES

वन राज्य मंत्री ने किया गोडावण ब्रीडिंग सेंटर का निरीक्षण

( Read 326 Times)

21 May 26
Share |
Print This Page
वन राज्य मंत्री ने किया गोडावण ब्रीडिंग सेंटर का निरीक्षण

     जैसलमेर । वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  श्री संजय शर्मा ने गुरुवार को जैसलमेर के सम क्षेत्र स्थित गोडावण ब्रीडिंग सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित संरक्षण एवं प्रजनन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, संरक्षण गतिविधियों एवं गोडावण संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

    वन राज्य मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा संचालित ब्रीडिंग सेंटर गोडावण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इन प्रयासों से गोडावण की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है एवं उनकी प्रजनन क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

      उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोडावण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं प्राकृतिक आवासों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस दुर्लभ पक्षी को सुरक्षित रखा जा सके।

     जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, समाजसेवी दलपत हिंगड़ा, सवाई सिंह गोगली, डीएफओ बृजमोहन गुप्ता, वन विभाग के अधिकारी व कार्मिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like