GMCH STORIES

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाकर की गई जल सेवा

( Read 284 Times)

28 May 26
Share |
Print This Page
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाकर की गई जल सेवा

             जैसलमेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जैसलमेर द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाकर जल सेवा कार्य किए गए।

         अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, सरकारी बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, कृषि मंडी जैसलमेर सहित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जोधपुर रोड, फलसूंड रोड एवं पोकरण शहर में प्याऊ स्थापित कर आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।

        रेलवे स्टेशन जैसलमेर पर विशेष रूप से शरबत की प्याऊ लगाई गई, जिसका शुभारंभ जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के जिला संयोजक कंवराज सिंह चौहान द्वारा आमजन को शरबत पिलाकर किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत जैसलमेर कैलाश चन्द मीणा, सहायक अभियंता देवीलाल भील, चेतन सांखला सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

          अभियान के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों जैसे भूतल जलाशय, स्वच्छ जलाशय, पशुखेली एवं उच्च जलाशयों की साफ-सफाई एवं रखरखाव का कार्य भी किया गया, ताकि आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।

         इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की तकनीकी जानकारी देकर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, जल बचत के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने एवं जल परीक्षण संबंधी गतिविधियों का संचालन भी किया गया।

        अधिकारियों ने आमजन से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने एवं प्रत्येक व्यक्ति को जल बचत के लिए आगे आने का आह्वान किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like