जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरीकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु जनहित में शहरी सेवा शिविर 2026 चलाये जा रहे है। शहरी सेवा शिविर 2026 का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों समस्त सेवाएं उपलब्ध कराने एवं मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना है। ये शहरी शिविर दिनांक 12 जून से आगामी 15 जुलाई तक नागरिकों की सुविधा के लिए चलाये जायेगें।
सुरज देवी पंवार ने बताया कि मैने विगत 16 अक्टूबर 2025 को पटटे के ऑनलाईन आवेदन किया था। उक्त भू-खण्ड पर मेरा काफी वर्षों से निवास था। शहरी सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत नगर परिषद जैसलमेर द्वारा नगर परिषद सभागार भवन गुरुवार को आयोजित शिविर में सुरज देवी पंवार को 69-क दर्जी पाडा जैसलमेर के भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया। इस शिविर में लाभार्थी की लम्बी प्रतिक्षा का निस्तारण आज हुआ।
शहरी सेवा शिविर 2026 में नगर परिषद ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए उन्हें उनका वैधानिक अधिकार सौंपा इस क्षण में सुरज देवी पंवार/वासुदेव पंवार ने मुख्यमंत्री महोदय, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, नगर परिषद कार्मिकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि शहरी सेवा शिविर का यह दिन उनके परिवार के लिए जीवनभर यादगार रहेगा। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए राहत और खुशी का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शहरी सेवा शिविर जैसे प्रयास नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की क्षमता रखते है। ये शिविर आमजन के लिए अच्छे साबित होगें
इस शिविर में आमजन के कार्य तत्परता के साथ किया जा रहे है। शहरी क्षेत्र में रहने बाले नागरीकों को समस्त सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा उनसे संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कर नागरीकों को राहत प्रदान करने के नगर परिषद जैसलमेर आवेदन प्राप्त कर रहा है।