GMCH STORIES

शहरी सेवा शिविर-2026 बना आमजन को त्वरित राहत का सशक्त माध्यम

( Read 335 Times)

23 Jun 26
Share |
Print This Page

शहरी सेवा शिविर-2026 बना आमजन को त्वरित राहत का सशक्त माध्यम

नगर परिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण के शिविरों में सैकड़ों प्रकरणों का मौके पर निस्तारण15 जुलाई तक जारी रहेंगे

जैसलमेर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप जैसलमेर जिले में नगर परिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। 12 जून से प्रारम्भ हुए इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन आमजन के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहा है, जिससे शहरवासियों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण बना हुआ है।

शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ उनका समयबद्ध निस्तारण कर राहत प्रदान कर रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप इन शिविरों में प्रशासनिक सेवाओं को सरल, सुगम एवं जनसुलभ बनाया गया है।

भूमि एवं पट्टा संबंधी मामलों में मिली बड़ी राहत

नगर परिषद जैसलमेर द्वारा आयोजित वार्डवार शिविरों में अब तक भूमि एवं पट्टा संबंधी मामलों का व्यापक स्तर पर निस्तारण किया गया है। शिविरों के दौरान 69 पट्टों के 33 प्रकरणों, कच्ची बस्ती के 129 प्रकरणों, विभिन्न योजनाओं के 79 पट्टों तथा खांचा भूमि आवंटन के 5 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त नामांतरण के 35 मामलों का समाधान कर कुल 281 भूमि संबंधी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।

भवन स्वीकृति, स्ट्रीट लाइट एवं नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान

शिविरों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। अब तक 21 भवन निर्माण स्वीकृतियां जारी की गई हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइट से संबंधित 126 शिकायतों का समाधान कर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके अतिरिक्त जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 49 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। निराश्रित पशुओं को पकड़ने से संबंधित 54 शिकायतों का समाधान किया गया, जबकि विद्युत संबंधी 2 शिकायतों का भी मौके पर निवारण किया गया।

 

 

स्वास्थ्य सेवाओं का भी मिला लाभ

शिविरों में केवल प्रशासनिक एवं राजस्व सेवाएं ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ आमजन को उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविरों के दौरान अब तक 91 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई हैं।

पोकरण नगरपालिका क्षेत्र में भी मिल रही है व्यापक राहत

नगरपालिका पोकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविरों में भी नागरिकों को व्यापक राहत प्रदान की जा रही है। यहां 69 पट्टा, स्टेट ग्रांट एक्ट पट्टा, कच्ची बस्ती नियमन, कृषि भूमि से गैर कृषि भूमि परिवर्तन, पुनर्वैध पट्टा एवं अपंजीकृत पट्टों के नवीनीकरण सहित विभिन्न कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है।

अब तक कुल 48 पट्टे जारी किए जा


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like