GMCH STORIES

फ़ादर्स डे के अवसर पर नई दिल्ली के चितरंजन पार्क के बिपिन चन्द्र पाल भवन में होगी*पापा पेंटर* की शानदार नाट्य प्रस्तुति

( Read 524 Times)

21 Jun 26
Share |
Print This Page
फ़ादर्स डे के अवसर पर नई दिल्ली के चितरंजन पार्क के बिपिन चन्द्र पाल भवन में होगी*पापा पेंटर* की शानदार नाट्य प्रस्तुति

नई दिल्ली । फ़ादर्स डे के अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन के सौजन्य से नई दिल्ली के चितरंजन पार्क में  स्थित बिपिन चन्द्र पाल भवन में  रविवार को, शाम 7:30 बजे, जयपुर के उजागर ड्रामेटिक एसोसिएशन की शानदार प्रस्तुति*पापा पेंटर* का नाट्य प्रदर्शन किया जाएगा।

राजस्थान फाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष और रात दिन समाज सेवा में तत्पर रहने वाले, सीए रामावतार किला ने बताया कि  *पापा पेंटर* हर प्रवासी परिवार की एक दिलचस्प कहानी है।

उन्होंने *पापा पेंटर कहानी के बारे में* बताया कि राजस्थान के एक छोटे से गाँव से एक परिवार बेहतर कल की उम्मीद लिए ट्रेन पर सवार होता है लेकिन उनका शहर का यह प्रवास बच्चे का अपने माता-पिता के साथ रिश्ते को तेजी से बदल देता है । साथ ही रिश्तों में दूरियाँ बनने लगती हैं। इन्हीं दूरियों से जन्म लेता है *पापा पेंटर* का किरदार ।

हर पिता के लिए एक प्रेम पत्र है यह *पापा पेंटर*…एक बेटे की ऐसी यात्रा, जो ‘पापा’ शब्द से उस इंसान तक, जो कि उस शब्द के पीछे छिपी है। इस नाटक का लेखन और अभिनय प्रवासी राजस्थानी विजय अशोक शर्मा और निर्देशन अजीत सिंह पलावत ने किया है ।

किला ने बताया कि राजस्थान फाउंडेशन की कमिश्नर मनीषा अरोड़ा ने  भी जयपुर में यह प्रस्तुति देखी है और इसे बहुत सराहा है । उन्होंने दिल्ली के सभी प्रवासी राजस्थानी परिवारो से इसे देखने के लिए आने की अपील की है ।

फ़ादर्स डे के अवसर राजस्थान फाउंडेशन के सौजन्य से रविवार को नई दिल्ली के चितरंजन पार्क के बिपिन चन्द्र पाल भवन में होगी*पापा पेंटर* की शानदार नाट्य प्रस्तुति
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like