GMCH STORIES

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का सुरक्षा कवच, ग्रामीण सेवा शिविर में मिला संबल

( Read 345 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का सुरक्षा कवच, ग्रामीण सेवा शिविर में मिला संबल

     जैसलमेर। पोकरण उपखण्ड की ग्राम पंचायत ओढाणिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 पशुपालकों के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बनकर उभरा। थार के रेगिस्तानी क्षेत्र में, जहां पशुधन ही अधिकांश परिवारों की आजीविका का मुख्य आधार है, वहां मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ने जरूरतमंद पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उनकी चिंताओं को काफी हद तक कम किया है।

     शिविर के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा लाभार्थी पशुपालकों को बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया एवं आकस्मिक रूप से पशुधन की मृत्यु होने पर पात्र परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई। इससे पशुपालकों को यह विश्वास मिला कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

     ग्रामीणों ने बताया कि पहले पशुधन की आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार आर्थिक संकट में आ जाता था, लेकिन अब बीमा योजना के माध्यम से समय पर मिलने वाली सहायता से नुकसान की भरपाई संभव हो रही है। निशुल्क बीमा सुविधा और त्वरित सहायता भुगतान ने योजना को ग्रामीणों के बीच अत्यंत लोकप्रिय बना दिया है।

     शिविर में लाभान्वित पशुपालकों के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि पशुपालकों के भविष्य की सुरक्षा का भी मजबूत आधार बन रही है।

     ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन यह सिद्ध करता है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like