GMCH STORIES

आवासीय भूखण्ड का पट्टा पाकर साकार हुआ सुमार खान का वर्षों पुराना सपना

( Read 262 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

आवासीय भूखण्ड का पट्टा पाकर साकार हुआ सुमार खान का वर्षों पुराना सपना

     जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत तुर्के की बस्ती में आयोजित शिविर आमजन के लिए राहत, विश्वास और सुशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए।

      इसी क्रम में सुमार खान पुत्र श्री हाजीर खान, निवासी मांगलियावास को उनके आवासीय भूखण्ड का स्वामित्व पट्टा प्रदान किया गया। लंबे समय से अपने भूखण्ड के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रहे सुमार खान के लिए यह क्षण किसी सपने के साकार होने से कम नहीं था।

       पट्टा प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने आवासीय भूखण्ड का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अनिश्चितता नहीं रहेगी। उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और सरकारी सेवाएं वास्तव में गांवों तक पहुंच रही हैं।

     शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह अभिनव व्यवस्था अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सफल साबित हो रही है। मौके पर ही समस्याओं का समाधान होने से लोगों का समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है।

    सुमार खान को आवासीय भूखण्ड का स्वामित्व पट्टा मिलना इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण सेवा शिविर केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीणों के सपनों को साकार करने का सशक्त अभियान हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like