जैसलमेर। प्रवेश सत्र 2026-27/28 मे राज्य की समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,जैसलमेर व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहगढ केम्प जैसलमेर मे राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् ¼NCVT½ एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् (SCVT) के योजनान्तर्गत विभिन्न व्यवसायो मे प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय केन्द्रीकृत ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया द्वारा प्रवेश 29 जून सोमवार से प्रारंभ हो रहे है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उपनिदेशक (प्रशिक्षण) ने बताया कि इस संबंध में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियो के लिए राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in/E-Mitra कियोस्क के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने की प्रारम्भ तिथि 29 जून से आगामी 16 जुलाई तक निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में ईच्छुक अभ्यर्थी की प्रवेश हेतु विभिन्न व्यवसायो की प्रवेश योग्यता कक्षा 10 व कक्षा 8 उर्त्तीण होनी चाहिए। राज्य सरकार के आदेशानुसार महिलाओ को समस्त व्यवसायो मे इसके लिए प्रवेश निःशुल्क दिये जायेगे। इसके साथ ही विभिन्न व्यवसायो मे प्रवेश सम्बधी विस्तृत जानकारी एवं प्रवेश विवरणिका विभाग की वेबसाईट http://hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti_admission व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मे भी उपलब्ध है।