जैसलमेर। राज्य निर्वाचन आयोग राजरथान द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2026 के संदर्भ में नगरनिकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार किये जाने के क्रम में जैसलमेर नगरपरिषद की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 मई, 2026 को किया गया। अंतिम प्रकाशन के पश्चात चुनावों के लिए नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की आंतिम तिथि तक मतदाता सूची में निरन्तर अद्यतन की प्रक्रिया अपनाई जानी है।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, (एसडीएम) जैसलमेर, भरतराज गुर्जर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम प्रकाशित मत्तदाता सूची में नाम जुडवाने/हटवाने से शेष रहे लोगों से अपील की जाती है कि चे मत्तदाता सूची में नाम जुड़वाने/हटाने/संशोधन करने के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेद्न मय दस्तावेजों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) जैसलमेर के कायार्लय में नाम निर्देशन- पत्र प्राप्त करने की आंतिम तिधि से पूर्व जमा करावें। नाम जोडने, हटाने, संशोधन के आवेदन ऑफलाइन माध्यम से निर्वाचक रजिस्ट्रीरकरण पधाधिकारी, जैसलमेर के कार्यालय में जमा होंगे। ऑनलाइन आवेदन नहीं होंगे ।