GMCH STORIES

सीआई रामस्वरूप मीणा को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में चोर गिरफ्तार,सिगरेट से भरा हुआ बेग बरामद

( Read 554 Times)

09 Mar 26
Share |
Print This Page
सीआई रामस्वरूप मीणा को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में चोर गिरफ्तार,सिगरेट से भरा हुआ बेग बरामद

कोटा | शहर पुलिस अधीक्षक सुश्री तेजस्वनी गौतम ने बताया कि कोटा शहर में संपत्ति संबंधी अपराधियो की धड़पकड़ हेतु समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दिलीप सैनी के निकटतम सुपरविजन, डीएसपी सर्किल द्वितीय डाक्टर पूनम के निर्देशन, थानाधिकारी थाना रेलवे कॉलोनी  रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिस पुलिस टीम में  सहायक उप निरीक्षक तारिक अजीज, कांस्टेबल अजीत सिंह, सुरेश शामिल को शामिल किया। गठित टिम 
ने कठिन मेहनत और अथक प्रयास कर आरोपी आशीष के कब्जे से चोरी किये गये सिगरेट से भरे हुए बेग को बरामद करने में सफलता हासिल की।वारदात का तरीका स्मैक पीने के लिये पैसों की आवश्यकता होने के कारण आशीष कण्डारा ने महावीर नगर थाना क्षेत्र से वर्ष 2022 में स्कुटी चुराई और उस स्कुटी का उपयोग तेल के पीपे चोरी करने मे करने लगा। आशीष कण्डारा तेल के बड़े गोदाम या दुकान पर जाकर तेल का पीपा खरीदने का बहाना करता तथा चिकनी चुपड़ी बाते करके दुकानदार को किसी अन्य सामान लेने के लिये ईधर उधर कर देता उसी दौरान मोका पाकर तेल का पीपा उठाकर चोरी की स्कुटी में रखकर भाग जाता था। तेल का पीपा भारी होने व कम रेट मे बिकने के कारण आशीष कण्डारा ने सिगरेट चोरी करना शुरु कर दिया। आशीष कण्डारा शादी, विवाह, पार्टी या अन्य कार्यक्रम के बहाने दुकानदार को बातों मे लगाकर मोका पाकर सिगरेट का बङा कार्टुन तुरन्त अपनी स्कुटी मे रखकर भाग जाता था और सेल्समेन की हैसियत से मार्केट में बेचान कर देता था। आशीष कण्डारा पूर्व में महावीर नगर थाना क्षेत्र से चुराई स्कुटी के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका है। आशीष कण्डारा वर्तमान में जवाहर नगर थाना क्षेत्र से चुराई गई स्कुटी से लगातार सिगरेट चोरी की वारदाते कर रहा था। आशीष कण्डारा एक वारदात में लगभग 40-50 हजार रुपये का माल चुराता था। आशीष कण्डारा द्वारा थाना रेल्वे कोलोनी, थाना भीमगंजमण्डी, थाना गुमानपुरा, थाना महावीर नगर, थाना अनन्तपुरा, थाना किशोरपुरा से सिगरेट व तेल के पीपे चोरी करके की लगभग एक दर्जन वारदातों को स्वीकार किया है। आशीष कण्डारा के खिलाफ चोरी, मारपीट, अवैध हथियार रखना और राजकार्य बाधा से सम्बन्धित थाना दादाबाडी, थाना आरकेपुरम, थाना जवाहनगर, थाना किशोरपुरा, थाना महावीर नगर, थाना उधोगनगर और थाना रेल्वे कोलोनी में 9 प्रकरण पंजीबद्ध है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like