कोटा। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय कार्यक्रमों के समापन पर शनिवार को कोटा महानगर में विराट भगवा वाहन रैली निकली। रैलियों में डीजे की धुन, भारत माता, भगवान श्री राम, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, बाबा साहब अंबेडकर और लव जिहाद सहित अनेकों झांकियां रहीं और हिंदू सहभागी भगवा दुपट्टा, भगवा झंडी और भगवा साफा धारण कर सम्मिलित हुए।
भगवा रैली संयोजक युधिष्ठर सिंह नें बताया कि कोटा की 500 से अधिक छोटी-बड़ी बस्तियों से सर्व हिंदू समाज के नागरिक अपने-अपने वाहनों से निकले और अपने नगर की टोलियों में सम्मिलित हुए। इस प्रकार 12 नगरों की टोलियां अपने-अपने एकत्रीकरण स्थल पर पहुंचीं। सभी चार एकत्रीकरण स्थलों से सायं 4 बजे के लगभग यह रैलियां टीलेश्वर मंदिर चौराहे की ओर बढ़ीं और लगभग पांच बजे टीलेश्वर चौराहे पर महासंगम करते हुए, जड़ के बालाजी दशहरा मैदान पहुंचकर हनुमान चालीसा के साथ सम्पन्न हुईं।
रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय श्रीराम, "एक ही नारा, एक ही नाम—जय श्रीराम, जय श्रीराम" के नारे गूंज रहे थे। वहीं डीजे पर “घर-घर भगवा छाएगा”, “मुझे भाया भगवा रंग”, " हिंदू हैँ हम हिंदू की बात करेंगे " जैसे जोशीले भजनों पर युवाशक्ति झूमते हुए आगे बढ़ती रही।
समापन कार्यक्रम मेम जड़ के बालाजी प्रांगण में मंचस्थ गोदावरी धाम की महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती, महंत प्रीतमराम स्नेही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रान्त कार्यवाहक शंकर लाल माली रहे वहीं मंच संचालन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा नें किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक शंकर लाल माली ने कहा कि " जब जब देश की सज्जन शक्ति, एक जुट होकर प्रगट हुई है तब तब परिणाम पक्ष में आए हैँ। उन्होंने कहा कि देश की सज्जन शक्ति को हमेशा देशहित के साथ खडे होनें की आदत डालनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि युगो युगो से चली आ रही हमारी सनातन संस्कृति है। जब भी देश की सज्जन शक्ति ने एक होकर के समस्या का समाधान चाहा, हल हुआ। उन्होंने कहा कि " सज्जनशक्ति के शक्ति प्रगटीकरण से साइन बोर्ड मसला हल हुआ, अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य मंदिर निर्माण हुआ , रामसेतु को तोड़ने का षडयंत्र विफल हुआ , धर्म पूछ करके गोली मारने वालों को सबक सिखाने के लिए सरकार को प्रेरित किया। देश की सज्जन शक्ति जब-जब जागी है तब तब उसने परिणाम प्राप्त किया है। देश की सज्जन शक्ति का देश के साथ जुड़ाव बहुत जरूरी है।
गोदावरी धाम की महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती ने " हिंदू समाज को एक जुट होकर षड्यंत्रों को विफल करने का आव्हान किया।"
समाजसेवी श्याम बिहारी नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी,सहित विशाल वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा,सह संयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल मौजूद थे।