GMCH STORIES

कोटा में 1 अप्रैल को रेलवे की तकनीक का महाकुंभ

( Read 238 Times)

29 Mar 26
Share |
Print This Page
कोटा में 1 अप्रैल को रेलवे की तकनीक का महाकुंभ

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 अप्रैल 2026 को मेनाल ऑफिसर्स क्लब, कोटा में आयोजित होने वाली भव्य रेल प्रदर्शनी को लेकर आमजन में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इस विशेष प्रदर्शनी को और अधिक जनसुलभ एवं आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, ताकि हर आयु वर्ग के लोग रेलवे की आधुनिक तकनीक और सेवाओं को रोचक तरीके से समझ सकें।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रदर्शनी केवल एक प्रदर्शन नहीं बल्कि रेलवे की तकनीकी प्रगति का एक जीवंत अनुभव होगी, जहां आगंतुकों को रेलवे की कार्यप्रणाली को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like