GMCH STORIES

राहुल गांधी 17 जून को कोटा आएंगे, नीट और शिक्षा मुद्दों पर छात्रों से करेंगे संवाद

( Read 566 Times)

13 Jun 26
Share |
Print This Page
राहुल गांधी 17 जून को कोटा आएंगे, नीट और शिक्षा मुद्दों पर छात्रों से करेंगे संवाद

कोटा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi 17 जून को कोटा दौरे पर आएंगे और नीट पेपर लीक तथा शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। यह जानकारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम एवं देहात कांग्रेस अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने दी।
दोनों नेताओं ने बताया कि पुष्कर में आयोजित 10 दिवसीय जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को कोटा आने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र समुदाय में उत्साह का माहौल है।
कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ. विजय सोनी के अनुसार, छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए चार संभावित स्थान प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें श्रीराम रंगमंच दशहरा मैदान, दानबाड़ी, श्रीनाथपुरम स्टेडियम और नेवा प्लेस कुन्हाड़ी शामिल हैं। अंतिम स्थल का चयन सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस प्रशासन और राहुल गांधी की सुरक्षा टीम के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।
कांग्रेस की सहप्रभारी पूनम पासवान पहुंचीं कोटा
इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी Poonam Paswan शनिवार दोपहर कोटा पहुंचीं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, देहात अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
डॉ. विजय सोनी ने बताया कि पूनम पासवान रविवार शाम 4:30 बजे गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक लेंगी। बैठक में कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण और लाडपुरा विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी भाग लेंगे।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा पार्टी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसमें विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल होंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like