GMCH STORIES

एसपी सुजीत शंकर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही,

( Read 355 Times)

18 Jun 26
Share |
Print This Page

एसपी सुजीत शंकर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही,

अनैतिक गतिविधियों में प्रयुक्त दो मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, एक करोड़ से अधिक की संपत्ति ध्वस्त

के डी अब्बासी 

कोटा । कोटा ग्रामीण पुलिस और प्रशासन ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बा इटावा में दो मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इन मकानों की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिला विशेष शाखा एवं इटावा पुलिस ने खातौली रोड स्थित दो मकानों पर दबिश देकर अनैतिक कार्यों में लिप्त 5 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि दोनों मकान अवैध रूप से निर्मित थे तथा अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से बनाए गए थे।

नगरपालिका इटावा एवं प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने के बाद गुरुवार को नियमानुसार दोनों मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर प्रहार करने और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।

एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा "ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग" के तहत सक्रिय अपराधियों, अपराध से अर्जित संपत्तियों तथा अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त भवनों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत शबनम पत्नी फिरोज एवं हनीसा बानो पत्नी सरफराज के मकानों को ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम इटावा हेमंत घनघोर, वृत्ताधिकारी इटावा ओमप्रकाश सरावग, नगरपालिका ईओ राजूलाल मीणा, थानाधिकारी अजीत सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का जाप्ता मौजूद रहा।

पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर प्रशासन और पुलिस की सराहना की है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like